Jharkhand Breaking News LIVE: सावन की सातवीं सोमवारी पर पर रांची के पहाड़ी मंदिर पर भव्य महाआरती
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने सीसीएल अधिकारियों को बांधी राखी
रांची: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सीसीएल कार्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सीसीएल कार्यालय में हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (कार्मिक), पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (वित्त), आरबी प्रसाद निदेशक (तकनीकी संचालन), पंकज कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोगों को पवित्रता का प्रतीक राखी बांधी गयी. रक्षाबंधन के आध्यात्मिक मर्म को बताते हुए ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि राखी बंधन का पर्व एक धार्मिक पर्व है और यह इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने के संकल्प का सूचक है अर्थात भाई-बहन के नाते में जो मन, वचन, कर्म की पवित्रता समाई हुई है, उसका बोधक है. उन्होंने कहा कि यह पर्व ऐसे समय की याद दिलाता है जब परमपिता परमात्मा ने प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा कन्याओं – माताओं को ब्राह्मण जीवन पर आसीन किया, उन्हें ज्ञान का कलश दिया और उन द्वारा भाई-बहन के संबंध की पवित्रता की स्थापना का कार्य किया, जिसके फलस्वरूप सतयुगी पवित्र सृष्टि की स्थापना हुई. उसी पुनीत कार्य की पुनरावृत्ति हो रही है. हम ब्रह्माकुमारी बहनें ईश्वरीय ज्ञान और सहयोग द्वारा ब्राह्मण पद पर आसीन होकर भाई-बहन के शुद्ध स्नेह और पवित्रता के शुद्ध संकल्प का रक्षाबंधन बांधती हैं.
बीआईटी मेसरा के लालपुर सेंटर की तीसरी कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन
रांची: बीआईटी मेसरा के लालपुर सेंटर की तीसरी कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने किया. इस प्रयोगशाला के अतिरिक्त दो प्रयोगशाला निर्माणाधीन हैं. निदेशक वंदना भट्टाचार्य ने बताया कि इस सेंटर को सुसज्जित करने की पहल की जा रही है. मौके पर प्रबंधन के शिक्षक डॉ प्रणव कुमार, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, डॉ कुन्तल मुखर्जी, सिद्धि कांत मिश्रा, मनोज कुमार, सुभाशीष रॉय, शांतनु सिन्हा, मनीष खन्ना, दिनेश कुमार महतो, मोहन महतो, प्रभु महतो, अनामिका कुमारी, मिनी दुबे, रवि भूषण पांडेय, ऐलिस टोप्पो, गौतम तांती, राज कुमार थापा, डॉ संजय कुमार सोमनाथ चटर्जी, राणा प्रताप मिश्रा सहित सभी संकाय के विद्यार्थी मौजूद थे.
सावन की सातवीं सोमवारी पर पर रांची के पहाड़ी मंदिर पर भव्य महाआरती
रांची: सावन की सातवीं सोमवारी पर रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर धार्मिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा संध्या 5 बजे पहाड़ी बाबा सहित तमाम देवी-देवताओं की दीयों एवं अगरबत्ती से संध्या महाआरती की गयी. इसके बाद भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर भारतेंदु कुमार, नन्द किशोर सिंह चंदेल, उज्जवल कुमार सिन्हा, बंटी सिंह, विनय सिंह, सुनील यादव, सचिन कुमार, जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह चंदेल, विपिन कुमार सिंह, दिलीप सिंह, अशोक यादव, शुभाशीष चटर्जी, रोनित साहु, विजय पाठक, कमलेश यादव, विकास सिंह, शुभम चौधरी, सुचित्रा सिंह, संजना शर्मा, पूजा कुमारी, शिल्पी कुमारी वर्मा, नीतू सिंह, रिषिता बजाज, स्वप्ना चटर्जी, बेबी गाड़ी, एस बबली, गोपा मुखर्जी, मौसमी सिंह, मीना सिंह, बबीता झा, बबीता सिंह, नीतू बजाज, पिंकी देवी, शोभा देवी, किरण कुमारी, रंजीता पांडे, विक्की, स्वस्तिका मिश्रा, सरोज शर्मा, प्रिया सिंह, ममता मिश्रा, मोनी मुखर्जी, प्रिया मुखर्जी समेत अन्य थे.

बोकारो के ललपनिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
महुआटांड़ : बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया क्षेत्र की एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आदेश मोदी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उसे ललपनिया पुलिस द्वारा तलगड़िया के आसपास से धर-दबोचा. इस संबंध में ललपनिया थाना प्रभारी सुबोध कुमार दास ने बताया कि आदेश मोदी ने गुनाह कबूल किया है. इसे जेल भेज दिया गया है. मालूम हो कि इस घटना में अन्य तीन की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी और जेल भेजा जा चुका है. मुख्य आरोपी आदेश मोदी की तलाश में पुलिस लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी में जुटी थी. आखिरकार, वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.
हजारीबाग के बरकट्ठा में कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
बरकट्ठा (हजारीबाग), रेयाज खान : हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बेड़ोकला गांव में एक व्यक्ति की मौत कुएं में डूबने से हो गई. सोमवार को बेड़ोकला गांव में रह रहे बिहार के औरंगाबाद स्थित दाऊदनगर के बिगहा के 40 वर्षीय निवासी बबलू लठौर पिता दिवंगत कामता लठौर कुएं में गिर गया. बताया गया कि बबलू खाना बनाने के लिए जलावन लकड़ी इकट्ठा कर रहा था. इसी बीच उसका पैर फिसला और कुएं में गिर गया. जिसे देख स्थानीय ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकाल कर तुरंत ���रकट्ठा अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने बबलू लठौर को मृत घोषित कर दिया. बबलू बेड़ोकला गांव में अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चे के साथ रहकर जड़ी- बूटी से दवा बनाकर बेचता था. घटना के बाद बरकट्ठा थाने की पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.
रांची के लालपुर थाना के दारोगा शशांक कुमार ने चतरा में किया सुसाइड
रांची : लालपुर थाना में पदस्थापित दारोगा शशांक कुमार ने चतरा जिला अतर्गत हंटरगंज स्थित अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. बताया गया कि दारोगा शशांक पर एक युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा था.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए