Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: दुमका में पत्थर से कूचकर पत्नी की हत्या, पति अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा में पत्थर से कूचकर की पत्नी की हत्या

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के धनघरा के पास एक शख्स ने पत्थर से कूचकर पत्नी की हत्या कर दी और वारदात के बाद खुद उसी पत्थर में सिर पटककर रक्तरंजित हो गया. पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है. घायल अवस्था में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पत्नी की हत्या करनेवाले इस घायल शख्स काे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा में इलाज के लिए भर्ती कराया है. उसका नाम कालीदास बेसरा है. वह रामपुरहाट थाना क्षेत्र के बोडोपहाड़ी के रहनेवाला है.

डीएसपीएमयू के वीसी डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कॉमन सर्विस सेंटर का किया उद्घाटन

रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने किया. इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी योजना की शुरुआत करते हुए अत्यंत हर्ष महसूस हो रहा है. लंबे समय तक विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपने शैक्षणिक अहर्ताओं को पूरा करने के क्रम में आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर से बाहर जाना पड़ता था. इस केंद्र के प्रारंभ हो जाने के बाद विद्यार्थियों को यह सारी सुविधाएं इसी परिसर में मिलेंगी.

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के 15 वर्ष

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन 3 मार्च को चेरी- मनातू स्थित विश्वविद्यालय के सभागार में किया जा रहा है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. इसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा 22 फरवरी से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था. क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस प्रतियोगिता में छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. स्थापना दिवस कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मार्च 2009 को संसद के अधिनियम द्वारा की गई थी.

बड़कागांव के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी हत्याकांड का खुलासा

रामगढ़. बड़कागांव के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. छत्तर मांडू स्थित एसपी कार्यालय में एसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी.

गढ़वा से महिला मुखिया व पति 25 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट

पलामू की ACB टीम ने गढ़वा में एक मुखिया और उसके पति को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 25 हजार घूस लेते रंगेहाथों ACB की टीम ने गिरफ्तार किया. घटना गढ़वा की हुरदाग पंचायत की है.

चक्रधरपुर के नाजिर शेखर पंडित को ACB की टीम ने घूस लेते पकड़ा

चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के नाजिर शेखर पंडित को एसीबी की टीम ने गुरुवार को चार हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. बताया जाता है कि पहले से तैयार एसीबी की टीम गुरुवार सुबह लगभग ग्यारह बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची हुई थी. प्रखंड कार्यालय के नाजिर अपने कार्यालय में किसी व्यक्ति से घूस की राशि ले रहे थे, इसी बीच एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola