Jharkhand Breaking News: गिरिडीह के मंगरोडीह से 4 चोर गिरफ्तार, गैस कटर, पाइप, मोबाइल फोन बरामद

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

गिरिडीह के मंगरोडीह से 4 चोर गिरफ्तार, गैस कटर, पाइप, मोबाइल फोन बरामद

Jharkhand Breaking News: गिरिडीह के मंगरोडीह से 4 चोर गिरफ्तार, गैस कटर, पाइप, मोबाइल फोन बरामद

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह से एक चोर गिरोह को ग्रामीणों ने धर दबोचा है. यहां ग्रामीणों के सहयोग से मुफस्सिल थाना पुलिस ने चार शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में बताया गया कि मंगरोडीह तालाब के समीप कुछ युवक चोरी करने की नियत से घूम रहे थे. इसी बीच पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे. इसी बीच पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि मौके पर से तीन-चार अन्य युवक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार चोरों को पुलिस मुफस्सिल थाना थाना ले आयी. इस दौरान जांच-पड़ताल में गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने गैस कटर, पाइप, रेगुलेटर, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किये हैं.

धनबाद के तोपचांची बाजार में एक पेट्राेल पंप के टंकी में लगी आग

Jharkhand Breaking News: गिरिडीह के मंगरोडीह से 4 चोर गिरफ्तार, गैस कटर, पाइप, मोबाइल फोन बरामद

तोपचांची : धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची बाजार स्थित सुभाष चौक के समीप एक पेट्रोल पंप के टंकी में आग लग गयी. आग उस समय लगी जब टैंकर से टंकी में पेट्रोल खाली किया जा रहा था. आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. रात नौ बजे दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था. इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जांच कर सभी स्थानों को गिली मिट्टी, बालू, पत्थर डस्ट और कंबल से बंद कर दिया. पेट्रोल पंप के टंकी में तीन हजार लीटर पेट्रोल था जिसे टंकी में पेट्रोल खाली किया जा रहा था.

धनबाद के निरसा क्षेत्र में अब भी धड़ल्ले से जारी है अवैध कोयला कारोबार

बेनागड़िया (निरसा) : धनबाद जिला अंतर्गत निरसा थाना क्षेत्र के जामताड़ा और पूर्वी टुंडी बॉर्डर स्थित जोगीतोपा पुराना टोला से दिन के उजाले में ही चार पहिया वाहनों के माध्यम से अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से जारी है. इस अवैध कोयला कारोबार का संचालन गोविंदपुर थाना अंतर्गत जंगलपुर निवासी मंजुल नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है. करीब दो महीनों से रात को पिकअप वैन और 407 वाहन द्वारा कोयला लोड कर उसे बॉर्डर एरिया के गोविंदपुर क्षेत्र के भट्ठों में भेजा जाता है. जोगीतोपा एवं आसपास के लोग बाइक से कोयले की ढुलाई करते हैं.

रवांडा के उच्चायुक्त और माली के राजदूत ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रवांडा गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त ऑस्कर केरकेट्टा एवं माली गणराज्य में भारत के राजदूत अंजनी कुमार ने मुलाकात की. यह एक शिष्टाचार भेंट थी.

मैथन में नेशनल हाइवे के डिवाइडर से टकराया ट्रक, घंटों रहा आवागमन बाधित

मैथन : मैथन ओपी क्षेत्र के मैथन टोल प्लाजा के समीप एक अनियंत्रित ट्रक एनएच के डिवाइडर से टकरा गया. जिसके कारण ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को मैथन अस्पताल में भर्ती कराया. इधर, ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण नेशनल हाइवे की दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही. रात को एनएच में महाजाम की स्थिति बनी रही. टोल प्लाजा से ही वाहनों का आवागमन घंटों बाधित रहा. काफी मशक्कत के बाद मैथन पुलिस ने जाम को हटवाया. इधर, चालक एवं खलासी की स्थिति खतरे से बाहर है.

रांची में हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान सम्मानित

रांची : पुरुलिया रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा- 2 के प्रांगण में सोमवार को हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को 10-10 लाख रुपये देकर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक और शाखा-2 के शाखा प्रबंधक अनूप लाल किस्कू ने सम्मानित किया. इस मौके पर शाखा के पदाधिकारी और अभिकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola