Jharkhand Breaking News LIVE: डीजीपी अजय कुमार सिंह क्राइम कंट्रोल को लेकर 19 जुलाई को करेंगे समीक्षा बैठक
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
डीजीपी अजय कुमार सिंह क्राइम कंट्रोल को लेकर 19 जुलाई को करेंगे समीक्षा बैठक
रांची: डीजीपी अजय कुमार सिंह 19 जुलाई को राज्य में घटित गंभीर आपराधिक घटनाओं और क्राइम कंट्रोल को लेकर सभी जिलों के एसपी और रेंज डीआइजी के साथ पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक करेंगे.
गुमला पुलिस ने 35 पशु, ट्रक व कार किया जब्त, आठ पशु तस्कर गिरफ्तार
गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात तस्करी के लिए ले जा रहे एक ट्रक में लदे 35 अवैध गोवंश को जब्त किया है. इसके साथ ही अवैध पशुओं से लदे ट्रक को स्कॉट कर रही स्विफ्ट कार व एक 800 मारुति सुज़ुकी कार को जब्त किया. पुलिस ने आठ पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.
हजारीबाग की सीसीएल खदान से 8 दिन बाद मिला संजना कुमारी का शव
चरही, हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के बयालीस नंबर खदान में बीते 8 जुलाई को संजना कुमारी लगभग (8 वर्ष) पिता रंजीत नोनिया पिण्डरी निवासी अपने मां के साथ बयालिस नंबर खदान में नहाने के लिए गयी थी. नहाने के क्रम में वह पानी में डूब गयी थी. इससे उसकी मौत हो गई थी. 8 दिन बाद उसका शव बरामद किया गया.
रांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को पकड़ा
रांची: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि पीड़िता जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी. घर जाते वक्त बर्थडे पार्टी में मौजूद आरोपियों ने सुनसान जगह पर रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया था.
जमशेदपुर में नकाबपोश अपराधियों ने महिला को बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहने लूटे
जमशेदपुर: परसुडीह थानांतर्गत हरहरगुट्टु प्रेम कुंज निवासी अजीत शर्मा के घर में नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने अजीत शर्मा की पत्नी प्रिया शर्मा को बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहने लूट लिए.
झारखंड के जनसेवकों की हड़ताल खत्म, 17 जुलाई से काम पर लौटेंगे 1300 आंदोलनरत जनसेवक
रांची: दो महीने से अधिक से चल रही झारखंड के जनसेवकों की हड़ताल सरकार के स्तर पर हुई पहल के बाद खत्म हो गयी. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के नेपाल हाऊस स्थित कार्यालय में झारखंड राज्य जनसेवक संघ और कृषि विभाग के बीच हुई वार्ता में जनसेवक संवर्ग का ग्रेड पे यथावत रखने पर सहमति बनी. इसके बाद 1300 आंदोलनरत जनसेवकों ने 17 जुलाई से काम पर लौटने की घोषणा की.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए