Live Updates

Jharkhand Breaking News: बोकारो के ट्रैफिक पोस्ट के पास अनियंत्रित ट्रेलर पलटी, ड्राइवर घायल

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

बोकारो के ट्रैफिक पोस्ट के पास अनियंत्रित ट्रेलर पलटी, ड्राइवर घायल

Jharkhand Breaking News: बोकारो के ट्रैफिक पोस्ट के पास अनियंत्रित ट्रेलर पलटी, ड्राइवर घायल

बोकारो : नयामोड़ स्थित ट्रैफिक पोस्ट के पास बुधवार रात आयरन शीट लदे टेलर अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में टेलर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिटी पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. संयोग अच्छा था कि ट्रैफिक पोस्ट में पुलिस कर्मी ना के बराबर थे. साथ ही सड़क बिल्कुल खाली थी. वरना बारी को-ऑपरेटिव मोड़ जैसा सड़क हादसा हो सकता था. दरअसल नो एंट्री खुलने के बाद भारी वाहनों का शहर के अंदर रफ्तार तेज हो जाती है. गंतव्य तक जल्दी पहुंचने की होड़ में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं.

टीएमसी के प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष समेत कई ने दिया पार्टी से इस्तीफा

जमशेदपुर : ऑल इंडिया युवा तृणमूल कांग्रेस झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव प्रणव महतो ने पार्टी एवं पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रणव महतो के साथ ऑल इंडिया युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष मनतोष शर्मा, युवा महासचिव कैलाश महतो, उपाध्यक्ष दिलीप कर्मकार ,अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष बलबीर सिंह,महासचिव मोंटी सिंह, टीएमसी जिला सदस्य विकास महतो, राजेश सिंह, मुकेश दास, चंदन दास, प्रकाश लोहार, छात्र मोर्चा के सरोज महतो, संतोष कुमार, नवीन लकड़ा, मनोज तन्तुबाई सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. बुधवार को साकची में पत्रकारों से बात करते हुए प्रणव महतो ने कहा कि पार्टी ने झारखंड में संगठन पर कभी ध्यान नहीं दिया. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद संगठन लगातार निष्क्रिय होता गया.

देविका सिंह महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

Jharkhand Breaking News: बोकारो के ट्रैफिक पोस्ट के पास अनियंत्रित ट्रेलर पलटी, ड्राइवर घायल

जमशेदपुर : इंटक की राष्ट्रीय संगठन सचिव देविका सिंह को महिला इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. डॉ जी संजीवा रेड्डी ने इसका पत्र जारी किया है. श्री रेड्डी ने देविका सिंह को महिला श्रमिकों को संगठित कर राज्य शाखाओं और केंद्रीय महिला श्रमिक समिति के पदाधिकारियों, समिति सदस्यों की सूची तैयार करने को कहा है. देविका सिंह ने मनोनयन पर डॉ रेड्डी, संजय सिंह, राकेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे का आभार जताया है. 2000 में इंटक से जुड़ी देविका सिंह विभिन्न यूनियन व इंटक विभिन्न जिम्मेदारी निभा चुकी हैं.

विधायक समीर मोहंती ने की ग्राम प्रधान व डाकुओं की सम्मान राशि बढ़ाने की मांग

चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती ने शून्यकाल के दौरान ग्राम प्रधान (माझी बाबा) एवं डाकुआ (गड़ेत) के सम्मान राशि में बढ़ोतरी की मांग की. विधायक ने सदन के माध्यम से बताया कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का पत्रांक 10/ स्थापना व्यय आवंटन – 41/2018-19 दिनांक 27/11/2018 के अनुसार ग्राम प्रधान (माझी बाबा) को सम्मान राशि के रूप में प्रतिमाह दो हजार रुपये और डाकुआ (गड़ेत) को प्रतिमाह एक हजार रुपये सम्मान राशि के तौर पर दिये जाने का निर्देश है. लेकिन, पूर्वी सिंहभूम जिला के पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के ग्राम प्रधान (माझी बाबा) को प्रतिमाह दो हजार रुपये की जगह एक हजार रुपये दिये जाते हैं. वहीं, डाकुआ (गड़ेत) को सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया जाता है. दूसरी ओर, पड़ोसी जिला पश्चिमी सिंहभूम में मानकी मुंडा को क्रमशः तीन हजार और डेढ‍़ हजार का भुगतान किया जाता है. विधायक समीर मोहंती ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्राम प्रधान (माझी बाबा) को विभागीय निर्देशानुसार प्रतिमाह तीन हजार रुपये और डाकुआ (गड़ेत) को प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपये सम्मान राशि का भुगतान अविलंब शुरू किया जाए.

झारखंड के 17 पुलिस इंस्पेक्टर की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

रांची : झारखंड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार राज्य के 17 पुलिस इंस्पेक्टर की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) ने आदेश जारी किया है.

पुलिस इंस्पेक्टर : कहां थे : कहां गये

नागेश्वर रजक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची : जेपीए, हजारीबाग

सत्येंद्र नारायण सिंह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची : बोकारो जिलाबल

सत्येंद्र ओझा : जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट : अप0अनु0वि0, रांची

संतोष कुमार : अपराध अनुसंधान विभाग : जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग

नवीन प्रसाद : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची : बोकारो जिलाबल

नंदकिशोर राम : सीटीसी, मुसाबनी : जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग

प्रेम रंजन उरांव : गिरिडीह जिलाबल : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

आनंद किशोर प्रसाद : विशेष शाखा, रांची : रांची जिलाबल

संजय कुमार बर्मन : देवघर जिलाबल : रांची जिलाबल

राजेंद्र कुमार दास : जमशेदपुर जिलाबल : विशेष शाखा, रांची

हनुमान शरण सिन्हा : विशेष शाखा, रांची : विचारणीय नहीं

छठु राम गौड़ : देवघर जिलाबल : विचारणीय नहीं

राजेंद्र प्रसाद टुडू : देवघर जिलाबल : विचारणीय नहीं

मनोज कुमार गुप्ता : बोकारो जिलाबल : विशेष शाखा, रांची

संजय कुमार गुप्ता : रामगढ़ जिलाबल : विचारणीय नहीं

अरुण कुमार दूबे : विशेष शाखा, रांची : विचारणीय नहीं

बनारसी प्रसाद : लोहरदगा जिलाबल : धनबाद जिलाबल

सीएम हेमंत सोरेन से योगदा सत्संग स्कूल के विद्यार्थियों ने की मुलाकात

Jharkhand Breaking News: बोकारो के ट्रैफिक पोस्ट के पास अनियंत्रित ट्रेलर पलटी, ड्राइवर घायल

रांची : झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को योगदा सत्संग विद्यालय, जगन्नाथपुर, रांची के विद्यार्थियों ने मुलाकात की. ये बच्चे झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही को देखने के लिए आये थे. मुख्यमंत्री ने बच्चों से विधानसभा भ्रमण के अनुभव को जाना. मुख्यमंत्री ने बच्चों से यह भी कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें. सरकार उनके पठन-पाठन की सारी व्यवस्था करेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola