Live Updates

Jharkhand Breaking News: पलामू के रास्ते बिहार जा रही 50 लाख की अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live: झारखंड में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रू-ब-रू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Jharkhand Live सेक्शन को…

विज्ञापन

पलामू के रास्ते बिहार जा रही 50 लाख की अवैध शराब जब्त

मेदनीनगर : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ट्रक में लदे अवैध शराब जब्त किया गया. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विश्रामपुर थाना के समीप एक ट्रक में अवैध शराब लदा हुआ है. सूचना के आधार पर ट्रक को जब्त किया गया. चावल के बोरी में छिपा कर करीब 500 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया है. जिसकी कीमत लगभग 50 लाख है. ट्रक चालक पप्पू राम को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब के गुरुदासपुर से अवैध शराब लोड कर पलामू के रास्ते बिहार ले जाने की तैयारी थी. लेकिन, ट्रक चालक पप्पू राम रास्ता भटक जाने कारण पांडू चला गया था. वापस लौटने के क्रम में बिश्रामपुर थाना से गरीब 500 मीटर की दूरी पर एक नाली में गाड़ी फंस गया. गिरफ्तार चालक राजस्थान के बाड़मेर जिला का रहने वाला है. अवैध शराब के कारोबारी संदीप कुमार बताया जाता है. जिसके माध्यम से शराब बिहार भेजा जा रहा था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

चक्रधरपुर के जंगल से भटक कर गांव पहुंचे हिरण को कुत्तों ने मारा

चक्रधरपुर : जंगल से भटक कर एक हिरण सोमवार की शाम पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री गांव पहुंचा. यहां पहुंचते ही हिरण को कुत्ता ने दौड़ा कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम करीब पांच बजे केरा जंगल से भटक कर चंद्री गांव पहुंचे हिरण के पीछे काफी संख्या में कुत्ते लगे थे. कुत्तों के भौंकने की आवाज पर ग्रामीणों को शक हुआ. ग्रामीणों ने देखा कि एक हिरण को कुत्ते दौड़ा रहे हैं. काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीणों ने कुत्ते के झुंड से हिरण को ग्रामीण बच्चा नहीं पाए जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चंद्री गांव के मुंडा विश्वनाथ महतो ने इसकी जानकारी सोमरा वन क्षेत्र के वनपाल गुमती मुर्मू को दी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना केरा रेंज के कर्मचारियों को दी. इसके बाद वन विभाग के एक टीम मौके पर पहुंच कर मृत हिरण को अपने साथ चक्रधरपुर वन विभाग लेकर आ गये.

डाकबंगला के एक होटल से 90 लाख का हेरोइन बरामद

पाकुड़ : पश्चिम बंगाल के एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने शमशेरगंज थाना क्षेत्र के डाकबंगला के एक होटल से चार हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक किलो हेरोइन भी बरामद किया है. गिरफ्तार हेरोइन तस्करों में असम निवासी राजीबुल हासन, शमशेरगंज निवासी ताओबर शेख, रघुनाथगंज के मतिबुर शेख और साहेब शेख शामिल है. बरामद हेरोइन की कीमत करीब 90 लाख रुपये बतायी जा रही है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को जंगीपुर अदालत में पेश किया गया. शमशेरगंज थाना प्रभारी विजन राय और एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डाकबंगला के एक होटल में हेरोइन तस्कर ठहरे हैं. उनके पास हेरोइन भी है. इसके बाद एसटीएफ और शमशेरगंज थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल की तलाशी ली. इस दौरान होटल के एक कमरे में चार लोग मिले और एक किलो हेरोइन बरामद किया गया. मौके से ही चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेरोइन कहां से लाया गया था और उसे कहां ले जाया जाना था. वहीं इस पूरे खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

महिला वर्ग में झारखंड ने असम को 16-0 से किया पराजित

खूंटी, चंदन कुमार. हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन के तत्वावधान में खूंटी के बिरसा कॉलेज ब्लू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सोमवार को चार मैच खेले गये. पहला मैच महिला वर्ग में मिजोरम और ओडिशा के बीच खेला गया. जिसमें मिजोरम ने ओडिशा को दो-शून्य से पराजित किया. दूसरे मैच में बिहार ने बंगाल को पांच-शून्य से पराजित किया. तीसरे मैच में मेजबान झारखंड ने असम को एकतरफा मैच में 16-0 गोल के अंतर से पराजित किया. निशा मिंज प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गयी.

डीएसपीएमयू में टीबी पर कार्यशाला, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग और डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसायटी, TB सेल (रांची) के सौजन्य से Yes We Can End TB थीम पर एक कार्यशाला आयोजित की गयी. कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत यक्ष्मा मुक्त भारत और यक्ष्मा मुक्त झारखंड के निर्माण के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करना चाहिए. इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को हमें पूरा सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समर्थन देना चाहिए, ताकि वह इसे पराजित करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार हो सके. राज्य यक्ष्मा अधिकारी डॉ रंजीत प्रसाद ने इस रोग से संबंधित विभिन्न प्रकार की भ्रांतियों की चर्चा की और सरकारों द्वारा लागू विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. इस अवसर पर कुलसचिव डॉ नमिता सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ एसएम अब्बास, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ शमा सोनाली, डॉ अभय कृष्ण सिंह, प्रो राजेश कुमार सिंह, डॉ शुचि, संतोष बरवार समेत अन्य उपस्थित थे.

सिमडेगा में हाथी ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला

सिमडेगा: बोलबा प्रखंड के तलमंगा डीपा टोली गांव में हाथी ने जंगल में महुआ चुनने गयी एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला. जानकारी के अनुसार डीपाटोली गांव निवासी पाकैर देवी सोमवार को पास के ही जंगल में महुआ चुनने गयी थी. इस दौरान उसका सामना हाथी से हो गया. हाथी ने पटक-पटक कर उसकी जान ले ली.

विज्ञापन
विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola