Jharkhand Breaking News LIVE: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने झारखंड से आदित्य साहू को दिया टिकट
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
भाजपा ने आदित्य साहू को दिया टिकट
रांची : राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने झारखंड से आदित्य साहू को टिकट देने का निर्णय लिया है. पार्टी ने श्री साहू के नाम पर मुहर लगा दी है. बता दें कि झारखंड में खाली हो रहे दो सीट को लेकर आगामी 10 जून को राज्यसभा का चुनाव है. इसको लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. अब सबकी निगाहें सत्ता पक्ष की ओर टिकी है.
खूंटी के लेंबा गांव में प्रेमी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

खूंटी (चंदन कुमार): अड़की थाना क्षेत्र के लेंबा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की प्रेमिका के पिता और चाचा ने ���िलकर हत्या कर दिया. उन्होंने प्रेमी सुरेश मुंडा की गला काट कर सर को धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद शव को छुपाने की नीयत से दफना भी दिया. जानकारी के अनुसार, सिगीद गांव के टोला बीरडीह निवासी सुरेश मुंडा लेंबा गांव अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था. गांव पहुंचते ही प्रेमिका के परिजनों से उसे पकड़ लिया. उसके साथ मारपीट किया और उसके सर को धड़ से अलग कर शव को दफना दिया. पुलिस ने लेंगा गांव के पास जंगल से एक नाले में सुरेश मुंडा के शव को बरामद किया. वहीं, इस मामले में बलदेव मुंडा उर्फ पांडा और बुधराम मुंडा को गिरफ्तार किया है.
BJP की लिस्ट में झारखंड का जिक्र नहीं
रांची : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार की देर शाम प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. हालांकि, इसमें फिलहाल झारखंड से प्रत्याशी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. झारखंड से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं होने से अभी भी सबकी निगाहें दिल्ली की ओर है. बता दें कि नामिनेशन की आखिरी तारीख 31 मई, 2022 तक है. वहीं, वोटिंग 10 जून को है.
हजारीबाग के इचाक में सड़क दुर्घटना में दो की मौत
इचाक (रामशरण शर्मा) : रांची-पटना मार्ग पर हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के बरियठ पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में छोटकी कारीमाटी गांव निवासी परमेश्वर मेहता उर्फ बाबू (42 वर्ष) एवं उसकी पत्नी उर्मिला देवी (35 वर्ष) की मौत हो गई. दोनों पति-पत्नी बाइक से इचाक मोड़ के एक निजी अस्पताल में बड़ी बेटी को खाना पहुंचाने जा रहे थे. इसी बीच बरही की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत से सात बेटियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है.
रांची पुलिस ने अपराधी धनंजय को किया गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने नक्सली संगठन PLFI के नाम पर रंगदारी की मांग करने वाला आरोपी धनंजय प्रधान को गिरफ्तार किया है. आरोपी धनंजय पर रांची के कांटाटोली स्थित फ्लाईओवर के निर्माण में लगी कंपनी से रंगदारी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. इस मामले में जितेंद्र शर्मा ने धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया है. इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ने नामकुम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. इस टीम ने धनंजय प्रधान उर्फ आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपी धनंजय पर रांची समेत अन्य जिलों में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं.
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस बेतला नेशनल पार्क का करेंगे दीदार
लातेहार (चंद्रप्रकाश सिंह) : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस अपने निजी भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज लातेहार पहुंचे. वे प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क का दीदार करेंगे. इसी क्रम में वे लातेहार सर्किट हाउस में रुके थे. इससे पहले राज्यपाल के आगमन पर लातेहार जिले के बॉर्डर एरिया लुकुइया मोड़ के पास लातेहार उपायुक्त अबु इमरान और एसपी अंजनी अंजन पहुंच कर महामहिम की आगवानी की. लातेहार सर्किट हाउस में पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त अबु इमरान ,एसपी अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, अपर समाहर्ता शिकारी कच्छप, डीएफओ रोशन कुमार, खेल पदाधिकारी शिवेंद कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए