झारखंड सचिवालय घेराव LIVE: 30 बीजेपी कार्यकर्ता समेत चतरा सांसद सुनील सिंह भी घायल
झारखंड सचिवालय घेराव LIVE Updates: पुलिस की लाठीचार्ज, आंसू गैस और पथराव के बाद बीजेपी का सचिवालय घेराव कार्यक्रम खत्म हुआ. लाठीचार्ज के कारण कई पार्टी कार्यकर्ता और नेता घायल हुए, वहीं पथराव में कई पुलिस कर्मी सहित पत्रकार भी घायल हुए. रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में एकजुट हुए कार्यकर्ता और नेता सचिवालय की ओर कूच करेन लगे. इस दौरान रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेडिंग की रखी थी. इधर, बीजेपी नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लाठी-डंडे से डरने वाले नहीं हैं.
30 बीजेपी कार्यकर्ता समेत चतरा सांसद सुनील सिंह भी घायल
रांची : बीजेपी के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान लाठीचार्ज में 30 बीजेपी कार्यकर्ता समेत चतरा सांसद सुनील सिंह भी घायल हो गये. वहीं, पथराव में एक आईपीएस अधिकारी को चोट आयी है. सभी का इलाज पारस हॉस्पिटल में किया गया.
आंसू गैस की चपेट में आये रांची विधायक सीपी सिंह

रांची : बीजेपी के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान आंसू गैस की चपेट में रांची विधायक सीपी सिंह भी आ गये. इसकी चपेट में आने के कारण विधायक को आंख खोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा.
BJP का हल्ला बोल खत्म, कार्यकर्ता लौट रहे वापस
भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन खत्म हो गया है. सभी कार्यकर्ता वापस घर के लिए निकल गये हैं.

रांची के धुर्वा गोलचक्कर के पास स्थिति हुई सामान्य, एसपी ने कहा- हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई
रांची के धुर्वा गोलचक्कर के पास फिलहाल, स्थिति सामान्य हो गई है. जिसके बाद सिटी एसपी ने कहा हुड़दंगियों पर कार्रवाई होगी.
सांसद संजय सेठ को सांस लेने में दिक्कत
लाठी चार्ज के दौरान सांसद संजय सेठ घायल हो गये थे. फिलहाल, उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
भाजपा कार्यकर्ताओं पर फिर से लाठी चार्ज
भाजपा कार्यकर्ताओं पर फिर से पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. जिसके बाद दूसरी ओर से कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की.

लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए