ePaper

Jharkhand Big News : जमशेदपुर में बनेगा डबल डेकर फ्लाईओवर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सदन को बताया

Updated at : 25 Mar 2021 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Big News : जमशेदपुर में बनेगा डबल डेकर फ्लाईओवर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सदन को बताया

Jharkhand News (रांची) : झारखंड के लिए गुरुवार को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. लौहनगरी जमशेदपुर में डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण होगा. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के प्रश्न के जवाब में कही.

विज्ञापन

Jharkhand News (रांची) : झारखंड के लिए गुरुवार को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. लौहनगरी जमशेदपुर में डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण होगा. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के प्रश्न के जवाब में कही.

गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के एक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि जमशेदपुर शहर में बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण प्रस्ताव पर काम कर रही है. इसके निर्माण से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पर बेहतर कंट्रोल होगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जमशेदपुर के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर डिजाइन करने के लिए एक अच्छा डिजाइनर बनाया है. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि आगामी 31 मार्च, 2021 को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल टोल संग्रह 34 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है.

Also Read: नदियों के किनारे हो रहे अवैध निर्माण पर झारखंड हाईकोर्ट नाराज, अदालत ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश

बता दें कि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सहयोग की अपील की थी. श्री महतो ने केंद्रीय मंत्री से जमशेदपुर को ‘जाम’ नगर बनने से बचाने की बात कही थी. इसी के आलोक में केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने जमशेदपुर के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर के प्रस्ताव की जानकारी सदन में दी है.

मालूम हो कि इससे पहले गत 18 मार्च को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर NH-33 पर पारडीह से बालीगुमा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर कार्रवाई का आग्रह किया था. जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने सांसद के प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी थी. इस प्रस्ताव के स्वीकृति के साथ ही पारडीह से बालीगुमा तक एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया.

Posted By : Samir Ranjna.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola