ePaper

Jharkhand Bandh: रांची सहित कई जिलों में बंद का असर, हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन

Updated at : 04 Jun 2025 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Bandh: रांची सहित कई जिलों में बंद का असर, हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन
लातेहार में बंद कराते आदिवासी संगठन

Jharkhand Bandh: राजधानी रांची और लातेहार सहित कई जिलों में झारखंड बंद का असर दिख रहा है. राजधानी में आदिवासी संगठन के लोग हाथों में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे हैं. बंद समर्थकों ने रास्ता जाम कर दिया है. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Bandh: झारखंड में सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर आज आदिवासी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है. इसका राजधानी रांची, लातेहार और गुमला सहित कई जिलों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. आदिवासी संगठन के लोग हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे हैं. बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है. केवल आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी गयी है.

पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे बंद समर्थक

हाथों में पोस्टर लिए बंद समर्थक

इसे सफल बनाने के लिए बंद समर्थकों ने रांची के कई इलाकों में सड़क जाम कर दिया है. इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. दुकानें और संस्थान भी बंद हैं. हालांकि, बंद के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव या हिंसा से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है. बंद समर्थकों ने सड़क पर बांस लगाकर रास्ता बंद कर दिया है. इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. इस दौरान कई लोग हाथों में सरना धर्म कोड लागू करो, आदिवासी जमीन की लूट और सादा पट्टा पर रोक लगाने की मांग सहित कई अन्य मांगों के पोस्टर लिए भी दिख रहे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार

चान्हो में बंद के कारण लगा जाम

रांची के चान्हो और खेलगांव में भी बंद का असर दिख रहा है. चान्हो में बंद समर्थक सड़क पर चादर बिछाकर बैठ गये हैं और सड़क जाम कर दिया है. इससे सड़क पर जाम लग गया है, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. जबकि खेलगांव में आदिवासी संगठन के लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सड़क पर खड़े हो गये हैं. सड़क बंद होने के कारण लोगों को दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है. ऐसे में लोग गूगल मैप का सहारा लेते दिख रहे हैं.

खेलगांव में सड़क जाम करते बंद समर्थक

Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज, JLKM ने किया समर्थन

सिमडेगा में बंद का असर नहीं

हालांकि, सिमडेगा जिले में बंद का असर नहीं है. आधे घंटे के लिए बंद समर्थकों ने रोड जाम किया. लेकिन दुकानें खुली हैं और सड़कों पर आवागमन भी जारी है.

लोहरदगा में बंद का मिला-जुला असर

आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का लोहरदगा जिला में मिला-जुला असर देखा गया. बंद समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर आवागमन को बाधित करने का प्रयास किया . इससे लंबी दूरी की बसें एवं बॉक्साइट ढोने वाले ट्रकों का परिचालन कम हुआ. यात्री बसों के कम चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्री ट्रेन सामान्य रूप से चली. कई चौक-चौराहों पर बंद समर्थकों द्वारा बंद कराने का प्रयास किया गया. हालांकि, अधिकांश दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं. पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Bandh: गुमला में दिख रहा बंद का असर, सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग, देखें तस्वीरें

Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola