क्यों खास होने वाला है झारखंड विधानसभा का सत्र, इंडिया गठबंधन की बैठक कल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Dec 2024 7:07 PM

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा

Jharkhand Assembly Session 2024: झारखंड विधानसभा सत्र 9 नवंबर से चलेगा. इसे लेकर इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक कल मुख्यमंत्री आवास में होगी. जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा होगी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा सत्र 9 से 12 दिसंबर से तक चलेगा. यह विधानसभा सत्र कई मायनों में खास होना वाला है, क्योंकि कई नये चेहरे पहली बार सदन में आने वाले हैं. तो दूसरी तरफ सरकार सदन में विश्वास मत साबित करेगी. इस दौरान हेमंत सरकार सदन में अपने दूसरे कार्यकाल को लेकर अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. साथ ही साथ नये विधानसभा अध्यक्ष का भी ऐलान हो जाएगा. इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलायी गयी है. जिसकी अध्यक्षता खुद सीएम हेमंत सोरेन करेंगे.

क्या होगा बैठक में

इंडिया गठबंधन की बैठक में विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर रणनीति बनायी जाएगी. साथ ही मंत्रियों और विधायकों को इस सत्र में पूरी तैयारी के साथ आने का सुझाव व निर्देश दिया जाएगा. दूसरी, ओर विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने में रहेगा.

पहले विधानसभा सत्र में खाली रहने वाली है नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी

झारखंड विधानसभा के पहले सत्र में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली रहेगी. क्योंकि अभी तक इसका चयन नहीं हुआ है. न ही पार्टी के अंदरखाने में इस बात की चर्चा है कि इस पद की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी. हालांकि, इसे लेकर जल्द ही शीर्ष नेतृत्व बैठक करने वाला है. फिलहाल, बीजेपी चुनाव में मिली हार पर मंथन कर रही है. कुछ दिन पहले ही पार्टी ने हारे हुए प्रत्याशियों से वन टू वन बातचीत कर हार की वजह जाननी चाही थी.

कब क्या होगा

9 दिसंबर : विधायकों की शपथ
10 दिसंबर : विधायकों की शपथ, नये अध्यक्ष का चुनाव
11 दिसंबर : राज्यपाल का अभिभाषण, द्वितीय अनुपूरक सदन पटल पर रखा जायेगा
12 दिसंबर : राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद, अनुपूरक पर चर्चा

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिलीं पोषण सखी दीदियां, सीएम हाउस में किया अभिनंदन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola