ePaper

चली गयी रामगढ़ विधायक ममता देवी की विधायिकी, झारखंड विधानसभा ने जारी की अधिसूचना

Updated at : 26 Dec 2022 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
चली गयी रामगढ़ विधायक ममता देवी की विधायिकी, झारखंड विधानसभा ने जारी की अधिसूचना

Mamata Devi Latest News Update|झारखंड विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि हजारीबाग जिला जज (IV) की ओर से एसटी केस संख्या 347/2021 में पारित आदेश में झारखंड विधानसभा की सदस्य ममता देवी को दोषी पाया.

विज्ञापन

Mamata Devi Latest News Update: झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) की एक और विधायक की विधायिकी चली गयी है. मांडर के बंधु तिर्की की सदस्यता जाने के बाद अब रामगढ़ की विधायक ममता देवी (Ramgarh MLA Mamata Devi) की भी विधानसभा की सदस्यता चली गयी है. झारखंड विधानसभा (Jharkhand Vidhan Sabha) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. विधानसभा सचिवालय की ओर से 23 दिसंबर 2022 को ही अधिसूचना जारी कर दी.

झारखंड विधानसभा की अधिसूचना में क्या

झारखंड विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि हजारीबाग जिला जज (IV) की ओर से एसटी केस संख्या 347/2021 में पारित आदेश में झारखंड विधानसभा की सदस्य ममता देवी को दोषी पाया. इसकी वजह से जनप्रतिनिधित्व नियम 1951 की धारा 8 तथा संविधान के अनुच्छेद 191 (1)(ङ) के प्रावधानों के तहत ममता देवी दोषसिद्धि की तारीख यानी 13 दिसंबर 2022 के प्रभाव से झारखंड विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य हैं.

ममता देवी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनायी 5 साल की सजा

ममता देवी (Mamata Devi Congress MLA) समेत 13 आरोपियों को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट के जज पवन कुमार ने दोषी करार देते हुए सजा सुनायी थी. ममता देवी को 5 साल की सजा सुनायी गयी थी. साथ ही उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. उन्हें आईपीसी की धारा 148 और 332 के तहत 2 साल की सजा सुनायी गयी, जबकि धारा 333 और 307 के तहत 5 साल की सजा सुनायी गयी.

Also Read: Jharkhand News: रामगढ़ की विधायक ममता देवी को 5 साल की सजा, जाएगी विधायकी, हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
इस वजह से गयी ममता देवी की सदस्यता

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ के गोला प्रखंड में आईपीएल फैक्ट्री के बाहर आंदोलन हुआ था, जिसकी अगुवाई ममता देवी ने की थी. अगस्त 2016 में हुए आंदोलन के दौरान वह रामगढ़ की जिला परिषद सदस्य थीं. शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान लोग उग्र हो गये थे और पुलिस को 47 राउंड फायरिंग करनी पड़ी थी. इसमें प्रदर्शन करने वाले दो लोगों की मौत हो गयी थी. 8 अन्य घायल भी हुए थे. इस मामले में ममता देवी समेत 50 लोगों को नामजद किया गया था, जबकि 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

Also Read: विधायक ममता देवी की सजा को झारखंड हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती, शहजादा अनवर बोले- साजिश के तहत फंसाया गया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola