झारखंड के 133 पंचायतों में नहीं है अपना सचिवालय भवन, 2390 में इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा नहीं

Updated:
विज्ञापन

सभी पंचायत भवनों में 15 नवंबर तक बैंक, डाकघर, बिजली, पहुंच पथ, इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. प्रत्येक दिन पंचायत सचिवालय खोलने का निर्देश दिया गया है. इसमें पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी है. पंचायतों को डिजिटल भी करना है.

विज्ञापन

रांची, मनोज सिंह : पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के 10 साल बाद भी राज्य के 133 पंचायतों का अपना सचिवालय भवन नहीं है. यहां पंचायतों का कामकाज जैसे-तैसे चल रहा है. राज्य सरकार ने सभी पंचायतों को एक राज्य के सबसे निचले स्तर के सचिवालय के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है. तय किया है कि यहां गांव के लोगों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी. इसके बावजूद यहां आधारभूत संरचना की कमी है. झारखंड के करीब 2390 पंचायत सचिवालय में इंटरनेट का कनेक्शन नहीं है. इस कारण ऑनलाइन कामकाज नहीं होता है. पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है. जहां भवन नहीं है, उसके लिए राशि प्रबंध करने को कहा है. राशि विभाग के अन्य किसी मद से उपलब्ध करायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
कहां-कहां नहीं है भवन और इंटरनेट कनेक्शन
undefined

15 नवंबर तक शुरू करनी हैं कई सुविधाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 16 जून को समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिलों को डीएमएफटी की राशि से पंचायत सचिवालय बनाने का निर्देश दिया था. जहां डीएमएफटी की पैसा नहीं है, वहां विभाग से पैसा देने को कहा था. सभी पंचायत भवनों में 15 नवंबर तक बैंक, डाकघर, बिजली, पहुंच पथ, इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. प्रत्येक दिन पंचायत सचिवालय खोलने का निर्देश दिया गया है. इसमें पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी है. पंचायतों को डिजिटल भी करना है.

गिरिडीह की 233 व रांची की 174 पंचायतों में नेट कनेक्टिविटी नहीं

पंचायती राज विभाग को जो आंकड़े प्राप्त हुए है, उसके अनुसार गिरिडीह ऐसा जिला है, जहां 233 पंचायतों में नेट की सुविधा नहीं है. राजधानी रांची में भी करीब 174 पंचायतों में नेट की सुविधा नहीं है. पूर्वी सिहंभूम, बोकारो, धनबाद की स्थिति भी अच्छी नहीं है. यहां भी 100 से अधिक पंचायत भवनों में नेट का कनेक्शन नहीं है. खूंटी और सिमडेगा जिले की स्थिति ठीक है.

Also Read: Vande Bharat Express: रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, तैयारी पूरी
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola