अपराधियों ने पंडरा में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 45 लाख के जेवरात लूट लिये

Updated:
विज्ञापन

पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा स्कूल के समीप स्थित पंचवटी ज्वेलर्स से तीन अपराधियों ने करीब 45 लाख रुपये के जेवरात लूट लिये. घटना गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे की है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता (रांची/पिस्कानगड़ी).

पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा स्कूल के समीप स्थित पंचवटी ज्वेलर्स से तीन अपराधियों ने करीब 45 लाख रुपये के जेवरात लूट लिये. घटना गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे की है. 20 मिनट में घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बाइक से निकल भागे. तीनों में से किसी अपराधी ने चेहरा नहीं ढका था. न ही हेलमेट पहन रखा था. उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश दिया था. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित पंडरा ओपी की पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया, जिसने दुकान से फिंगरप्रिंट के नमूने लिये. पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी का फुटेज भी हासिल किया है, लेकिन वह काफी धुंधला है. वारदात की सूचना मिलने पर संचालक दीपक साहू भी दुकान में पहुंचे.

मोल-भाव करने लगे और अचानक निकाल ली पिस्टल :

दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक (उम्र 20 से 30 साल)दुकान के बाहर आकर रुके. एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दो दुकान में घुसे. दुकान में कर्मचारी संजू व संचालक दीपक साहू की मां आशा देवी मौजूद थीं. दोनों युवकों ने कर्मी से पहले सोने का ब्रेसलेट उसके बाद सोने की अंगूठी दिखाने को कहा. सोने की भारी अंगूठी दिखाने पर उन्होंने हल्की अंगूठी दिखाने को कहा. हल्की अंगूठी दिखाने पर वजन करके बिल बनाने को कहा. बिल बनाने पर अपराधियों ने कहा कि 500 रुपये कम कर दें. इसके बाद अपराधियों ने कर्मी संजू का गला दबाकर जान मारने की धमकी देते हुए पिस्टल निकालकर सटा दिया. इसके बाद दोनों ने दुकान में रखे सभी जेवरात लूट लिये. दुकान के कर्मी ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर पिस्का मोड़ की ओर से आये थे और वारदात के बाद कटहल मोड़ रोड की ओर भाग निकले. महिला के अनुसार, एक अपराधी ने दाढ़ी रखी हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola