Jail Adalat: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में लगी जेल अदालत, तीन बंदी किए गए रिहा

Updated:
विज्ञापन

जेल अदालत में उपस्थित न्यायाधीश और होटवार जेल के बंदी

Jail Adalat: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसमें बंदियों के सात मामले रखे गए थे. जेल अदालत में तीन बंदियों को रिहा किया गया.

विज्ञापन

Jail Adalat: रांची-राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बंदियों के सात मामलों को निबटारे के लिए रखा गया था. जेल अदालत में तीन बंदियों को जेल से रिहा कर दिया गया. होटवार जेल के बंदियों को कानूनी रूप से जागरूक भी किया गया और लीगल एड क्लिनिक की भी जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


झालसा के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से रविवार को होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें वादों के निबटारे के लिए बंदियों के सात आवेदन रखे गए. जेल अदालत के मौके पर तीन बंदियों को कारा मुक्त किया गया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कौन हैं लेक्स फ्रीडमैन, जिनका पीएम मोदी के साथ एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट आज होगा जारी

बंदियों को दी गयी लीगल एड क्लिनिक की जानकारी


रांची के विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों के निष्पादन के लिए होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में सात बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था. तीन बंदियों को जेल अदालत का लाभ दिया गया और कारामुक्त किया गया. इनमें अजीत कुमार महतो, शंकर तिर्की एवं विशाल पुरकायत के नाम शामिल हैं. जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को लीगल एड क्लिनिक के बारे में भी जानकारी दी गयी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: उ कइसन होली जउन आपन लोग, आपन माटी संग ना मनाइल जाये : भरत शर्मा व्यास

जेल अदालत के मौके पर ये थे मौजूद


जेल अदालत के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में न्याकि दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) मनोज कुमार इंदवार, सार्थक शर्मा, प्रशांत गुप्ता, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय यादव, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के कारापाल, काराकर्मी, अधिवक्तागण, न्यायालयकर्मी एवं बंदीगण उपस्थित थे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Yemen Attack: यमन पर हमला, डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर कौन?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola