झारखंड में आज से 1978 केंद्रों पर जैक बोर्ड मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 7.66 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 06 Feb 2024 4:55 AM
मैट्रिक व इंटर परीक्षा को लेकर जैक की ओर से सभी जिलों को परीक्षा सामग्री भेज दी गयी है. केंद्राधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
रांची: झारखंड में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा छह फरवरी से शुरू हो रही है. इसकी तैयारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पूरी कर ली है. परीक्षा सामग्री सभी जिलों को भेज दी गयी है. इस वर्ष मैट्रिक व इंटर मिलाकर कुल 7,66,520 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. राज्यभर में कुल 1978 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक के 4,21,678 परीक्षार्थी के लिए 1238 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इंटर के 344842 परीक्षार्थियों के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इंटर कला की परीक्षा में 224502, वाणिज्य में 25907 व विज्ञान संकाय से 94433 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
सभी जिलों को परीक्षा सामग्री भेजी गयी
मैट्रिक व इंटर परीक्षा को लेकर जैक की ओर से सभी जिलों को परीक्षा सामग्री भेज दी गयी है. केंद्राधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. जैक द्वारा जिलों को दिये गये निर्देश में कहा गया है कि वीक्षक परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करेंगे.
कोरोना से पहले के पैटर्न पर होगी परीक्षा
इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कोरोना से पहले होनेवाली परीक्षा के अनुरूप होगी. इस वर्ष परीक्षा ओएमआर शीट पर नहीं होगी. परीक्षा उत्तरपुस्तिका पर ली जायेगी. जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा नहीं होती है, उनमें 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन व 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी. मैट्रिक और इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक होगी. प्रायोगिक परीक्षा संबंधित स्कूल और कॉलेज में ली जायेगी.
Also Read: कल से JAC बोर्ड मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, नहीं आए कई स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड, विरोध में सड़क जाम
जैक में आज से काम करेगा परीक्षा नियंत्रण कक्ष
परीक्षा को लेकर जैक कार्यालय रांची, क्षेत्रीय कार्यालय दुमका और प्रमंडलीय कार्यालय मेदिनीनगर में परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. नियंत्रण कक्ष पांच फरवरी से काम करेगा. इस दौरान किसी प्रकार की जानकारी के लिए रांची कार्यालय में दूरभाष संख्या 7485093433, 7485093436, 7485093440, 0651 2261666 पर संपर्क किया जा सकता है. क्षेत्रीय कार्यालय दुमका में 06434 236134 व 8969269055 व प्रमंडलीय कार्यालय मेदिनीनगर में 7488299404 पर संपर्क कर सकते हैं.
जिलावार परीक्षार्थी
जिला@मैट्रिक @ इंटर
बोकारो@ 23961@21585
चतरा@16885@11229
देवघर@ 17861@13633
धनबाद@28001@26102
दुमका@ 14075 @10536
पूर्वी सिंहभूम@ 21672@20721
गढ़वा@21638@13006
गिरिडीह@ 37105@26412
गोड्डा@ 16232@11817
गुमला@14060@8890
हजारीबाग@ 26096@25688
जामताड़ा@ 8452@5592
खूंटी@ 6194@5038
कोडरमा@12657@9526
लातेहार@10652@7013
लोहरदगा@ 6958@5055
पाकुड़@ 7563@4738
पलामू@ 33153@29756
रामगढ़@ 12648@11881
रांची@ 35278@41603
साहेबगंज@ 12632@8193
सरायकेला@ 13092@9429
सिमडेगा@ 8327@5390
पश्चिमी सिंहभूम @16886@11869
मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तैयारी पूरी
जैक के सचिव एसडी तिग्गा ने बतया कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा सामग्री जिलों को भेज दी गयी है. शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










