ePaper

IRCTC/Indian Railways : रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी, राउरकेला तक हुआ रांची-जयनगर ट्रेन का विस्तार

Updated at : 06 Dec 2020 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railways : रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी, राउरकेला तक हुआ रांची-जयनगर ट्रेन का विस्तार

IRCTC/Indian Railways : रांची. रांची-जयनगर ट्रेन का विस्तार अब राउरकेला तक किया जायेगा. रेलवे बोर्ड ने इसकी स्वीकृति दे दी है. बोर्ड द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि राउरकेला-रांची-जयनगर ट्रेन (18605) सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी.

Also Read: झारखंड में ठेले-खोमचेवालों के नाम पर बनाया फर्म, करोड़ों रुपये के जीएसटी की चोरी की, विभिन्न थानों में 200 एफआईआर दर्ज

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार ट्रेन राउरकेला से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और रांची रात 8:20 बजे पहुंचेगी. अगले दिन सुबह 11:55 बजे ट्रेन जयनगर पहुंचेगी. जयनगर से ट्रेन संख्या 18606 बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. ट्रेन जयनगर से शाम 7:30 बजे रवाना होगी और रांची सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी.

Also Read: झारखंड में छात्रवृत्ति घोटाले की जद में आये कई बीइइओ, यूं तोड़ा फर्जीवाड़े का हर रिकॉर्ड, पढ़िए ये रिपोर्ट

ट्रेन का मेंटेनेंस और साफ-सफाई कार्य रांची के बजाय राउरकेला में होगा. मालूम हो कि रांची-जयनगर ट्रेन का परिचालन कोरोना संक्रमण के कारण अभी बंद है. ट्रेन कब से चलेगी, इसकी जानकारी रेलवे द्वारा नहीं दी गयी है.

Also Read: झारखंड में पीपीइ किट घोटाले की जांच करेगी सीआइडी, चाईबासा के पूर्व डीपीएम पर सरकारी राशि के गबन का है आरोप

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola