IRCTC/ Indian Railway News : रांची रेल मंडल ने इन 10 सामान्य ट्रेनों को चलाने के लिए भेजा प्रस्ताव, देखें डिटेल्स

इन ट्रेनों में सामान्य बोगी को हटाकर आरक्षित बोगी में तब्दील कर दिया गया. कई ट्रेनों के ठहराव में भी परिवर्तन किया गया. वहीं, स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को एक दिन पूर्व टिकट आरक्षित कराना पड़ता है. साथ ही उन्हें 30 फीसदी अतिरिक्त किराया भी देना पड़ता है.
Jharkhand News, Jharkhand Railway News, Ranchi News रांची : रांची रेल मंडल ने कोरोना काल में चलायी जा रही विशेष ट्रेनों को सामान्य ट्रेनों के रूप में चलाने का प्रस्ताव कोलकाता स्थित दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय को भेजा है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि कुल 10 ट्रेनों की सूची भेजी गयी है, जिस पर मुख्यालय विचार कर रहा है. ज्ञात हो कि कोरोना काल में रेलवे ने सामान्य ट्रेनों की जगह विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया था.
इन ट्रेनों में सामान्य बोगी को हटाकर आरक्षित बोगी में तब्दील कर दिया गया. कई ट्रेनों के ठहराव में भी परिवर्तन किया गया. वहीं, स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को एक दिन पूर्व टिकट आरक्षित कराना पड़ता है. साथ ही उन्हें 30 फीसदी अतिरिक्त किराया भी देना पड़ता है. रांची रेल मंडल ने 10 सामान्य ट्रनों का प्रस्ताव भेजने तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
रांची-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस (18631/18632)
हटिया-आनंदविहार एक्सप्रेस (12873/12874)
रांची-मड़ुवाडीह एक्सप्रेस (18611/18612)
रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (18627/18628)
हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18622/18621)
हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12817/12818)
रांची-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12825/12826)
हटिया-बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस (18637/18638)
हटिया-एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस (22837/22838)
हटिया-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (18635-18636)
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




