Throwball : गोल्ड जीत रांची लौटे थ्रो बॉल खिलाड़ियों का स्वागत

गोल्ड जीत रांची लौटे थ्रो बॉल खिलाड़ियों का स्वागत
रांची. थ्रो बॉल कमेटी ऑफ कंबोडिया ने द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय पारा थ्रो बॉल मैच सीरीज का आयोजन किया. इस सीरीज में भारतीय टीम ने कंबोडिया को 23-17, 20-23 और 23-21 से हरा कर गोल्ड जीता. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में झारखंड के चार खिलाड़ी सनोज महतो, चंदन लोहार, राजेश कुमार मेहता (पुरुष वर्ग) और पुष्पा मिंज (महिला वर्ग) शामिल थे. चारों खिलाड़ियों के रांची पहुंचने पर इनका भव्य स्वागत किया गया. खिलाड़ियों को पारा थ्रो बॉल के कोच मुकेश कंचन, झारखंड डिसेबल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा, उपाध्यक्ष पतरस तिर्की, जगदीश सिंह जग्गू, संजू कुमार, शिवरानी कुमारी, आर्यन व अन्य ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




