CCL Sports : कुजू को हरा कर सीसीएल मुख्यालय ने जीता खिताब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 11:27 PM
कुजू को हरा कर सीसीएल मुख्यालय ने जीता खिताब
रांची. सीसीएल मुख्यालय ने अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया. कुजू में 23-24 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में सीसीएल मुख्यालय की टीम कुजू क्षेत्र को 37-32 से हरा कर चैंपियन बनी. बुधवार को टीम के खिलाड़ियों ने सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्र से मुलाकात की. प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए निदेशक ने उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. सीसीएल मुख्यालय के मोहित राज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार दिया गया. सीसीएल मुख्यालय टीम में लालेश्वर महतो, मोहित राज, धनंजय सेंद्रिया, सूरज कुमार बेसरा, विनोद टोप्पो, राजेश बिनहा, पृथ्वी राज, फैजान अहमद, प्रह्लाद कुमार महतो, सुनील मुर्मू, रवि शंकर मंडल, आवेश खान, राजेश कुमार(कोच) व रवि शंकर परिदा (मैनेजर) शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










