ePaper

Indian Railways: धनबाद, रांची मंडल की ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, राजधानी समेत कई के मार्ग बदले, डिटेल यहां देखें

Updated at : 16 Feb 2023 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: धनबाद, रांची मंडल की ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, राजधानी समेत कई के मार्ग बदले, डिटेल यहां देखें

Indian Railways News|दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल ने बताया है कि रांची-चोपन एक्सप्रेस, चोपन-रांची एक्सप्रेस, संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (वाया मुरी), अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस (वाया मुरी) के अलावा हटिया–बर्दवान मेमू एक्सप्रेस और हटिया–खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द किया गया है.

विज्ञापन

Indian Railways News: झारखंड की राजधानी रांची से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द (Trains Cancelled) कर दिया गया है. कई ट्रेनों के मार्ग भी बदल दिये गये हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गयी. इसके मुताबिक, रांची-चोपन एक्सप्रेस समेत कम से कम 7 ट्रेनों को अलग-अलग तारीख पर रद्द किया गया है. अगर आपने भी यात्रा का प्रोग्राम बना लिया है, तो इस खबर को पहले पढ़ लें. कैंसल की गयी ट्रेनों की लिस्ट भी देख लें. कहीं आपकी भी ट्रेन रद्द तो नहीं कर दी गयी है.

ये ट्रेनें हो गयीं हैं रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल ने बताया है कि रांची-चोपन एक्सप्रेस, चोपन-रांची एक्सप्रेस, संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (वाया मुरी), अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस (वाया मुरी) के अलावा हटिया–बर्दवान मेमू एक्सप्रेस और हटिया–खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द किया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के अंतर्गत सलई बनवां, बिल्ली एवं डबरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और रांची मंडल के मुरी–कोटशिला रेलखंड पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इसलिए कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं. पूरी लिस्ट यहां देखें.

कौन-सी ट्रेन किस दिन रहेगी कैंसल

  • 18613 रांची – चोपन एक्सप्रेस ट्रेन 20 फरवरी, 23 फरवरी, 25 फरवरी और 27 फरवरी को रद्द रहेगी.

  • 18631 रांची – चोपन एक्सप्रेस ट्रेन 22 फरवरी, 24 फरवरी, 26 फरवरी और 1 मार्च को रद्द रहेगी.

  • 18614/18632 चोपन – रांची एक्सप्रेस ट्रेन 22 फरवरी से 2 मार्च तक रद्द रहेगी.

  • 18009 संतरागाछी – अजमेर एक्सप्रेस (वाया मुरी) 24 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.

  • 18010 अजमेर – संतरागाछी एक्सप्रेस (वाया मुरी) 26 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.

  • 13504 हटिया – बर्दवान मेमू एक्सप्रेस 26 फरवरी 2023 को हटिया से रद्द रहेगी.

  • 18036 हटिया – खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस 26 फरवरी 2023 को हटिया से रद्द रहेगी.

Also Read: Train News: झारखंड, बिहार से जाने वाली तीन ट्रेनों के मार्ग बदले, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
राजधानी समेत ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

  • 12453 रांची – नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 26 फरवरी 2023 को अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड – चोपन – चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड – डेहरी ऑन सोन – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – चुनार होकर चलेगी.

  • 12454 नयी दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस 25 फरवरी 2023 को अपने निर्धारित मार्ग चुनार – चोपन – गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड होकर चलेगी.

  • 18101 टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस 22 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023 तक अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड – चोपन – चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड – डेहरी ऑन सोन – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – चुनार होकर चलेगी.

  • 18102 जम्मू तवी – टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन 22 फरवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 तक अपने निर्धारित मार्ग चुनार – चोपन – गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड होकर चलेगी.

  • 18309 संबलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड – चोपन – चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड – डेहरी ऑन सोन – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – चुनार होकर चलेगी.

  • 18310 जम्मू तवी – संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक अपने निर्धारित मार्ग चुनार – चोपन – गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड होकर चलेगी.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

आद्रा मंडल के पुरुलिया–कोटशिला रेलखंड के अंतर्गत ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिये जाने की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित होने वाली ट्रेन 18036 हटिया –खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस 18 फरवरी 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 09:20 बजे के स्थान पर 02 घंटे 15 मिनट विलंब से अर्थात 11:35 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola