झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात, टाटा होते हुए यूपी को जाएगी, जानें टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस
रेलवे के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. ट्रेन टाटानगर से सुबह 6.00 बजे खुलेगी. यह ट्रेन पुरुलिया, बोकारो, गया होते हुए बनारस दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी.
झारखंड को जल्द ही तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली है. रेलवे दीपावली में चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देगा. वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड को बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश से जोड़ेगी. इसके लिए रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी है. हालांकि इसका परिचालन कब से होगा, इसकी तिथि रेलवे ने जारी नहीं की है. इस ट्रेन के शुरू होने से टाटानगर से बनारस और इसके आसपास जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी.
7 घंटे 50 मिनट में टाटा से बनारस की तय करेगी दूरी :
रेलवे के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. ट्रेन टाटानगर से सुबह 6.00 बजे खुलेगी. यह ट्रेन पुरुलिया, बोकारो, गया होते हुए बनारस दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में टाटा से बनारस 574 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. बनारस से दोपहर 2.35 बजे खुलेगी और टाटानगर रात 10.00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन की औसत गति 73 किमी प्रति घंटे की होगी. इसमें कुल आठ कोच रहेंगे.
टाटानगर से सुबह 6.00 बजे खुलेगी ट्रेन :
टाटा से वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.00 बजे प्रस्थान करेगी. पुरुलिया आगमन सुबह 7.18 बजे व प्रस्थान 7.20, बोकारो आगमन सुबह 8.23 बजे व प्रस्थान 8.25 बजे, गया आगमन सुबह 10.58 बजे व प्रस्थान सुबह 11.00 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन दोपहर 1.07 बजे व प्रस्थान दोपहर 1.12 बजे और वाराणसी आगमन दोपहर 1.50 बजे होगा. इसी प्रकार वाराणसी से दोपहर 2.35 बजे प्रस्थान करेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन दोपहर 3.02 बजे व प्रस्थान 3.05 बजे, गया आगमन शाम 5.08 बजे और प्रस्थान शाम 5.10 बजे, बोकारो आगमन शाम 7.38 बजे और प्रस्थान 7.40 बजे, पुरुलिया आगमन रात 8.32 और प्रस्थान रात 8.34 बजे, टाटानगर आगमन रात 10.00 बजे होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










