Independence Day 2020 : जैप-1 ग्राउंड में होगा समारोह, कोरोना वरियर्स को करें आमंत्रित : मुख्य सचिव

Updated at : 07 Aug 2020 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
Independence Day 2020 : जैप-1 ग्राउंड में होगा समारोह, कोरोना वरियर्स को करें आमंत्रित : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष राज्य और जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन आगंतुकों की संख्या सीमित रखते हुए किया जायेगा, ताकि अधिक संख्या में लोग एकत्रित न हों.

विज्ञापन

रांची : मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष राज्य और जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन आगंतुकों की संख्या सीमित रखते हुए किया जायेगा, ताकि अधिक संख्या में लोग एकत्रित न हों. स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जैप-1 ग्राउंड डोरंडा में किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वच्छताकर्मियों (कोरोना वरियर्स) तथा संक्रमण से ठीक हुए कुछ व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाये. वह गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये होनेवाली तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे.

मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों को आमंत्रित करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाये. कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति भाग न लें. उन्होंने निर्देश दिया कि आमंत्रित सभी आगंतुकों द्वारा मास्क एवं सामाजिक दूरी मानदंड आदि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये. समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था करते हुए कुर्सियों के बीच दो गज की दूरी रखी जाये. कार्यक्रम स्थल पर डबल सीटर सोफा को नहीं लगाया जाये.

सीआरपीएफ, जैप, जिला पुलिस, होमगार्ड जवान परेड में शामिल होंगे : मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी मुख्य समारोह स्थल पर सैनिटाइजेशन, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, एम्बुलेंस आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायेंगे. मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, जैप, जिला पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं होमगार्ड के जवान परेड में सम्मिलित होंगे.

मुख्य सचिव ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि सभी अपने जिले में अवस्थित स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे. साथ ही मुख्य समारोह स्थल तक जानेवाले सभी मार्गों एवं पूरे शहर की साफ-सफाई भी सुनिश्चित करायेंगे.

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस महानिदेशक, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, प्रधान सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग, उपायुक्त रांची और एसएसपी मौजूद रहे.

एयरपोर्ट पर नहीं होगा समारोह : एयरपोर्ट पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर समारोह नहीं होगा. इस दिन सुबह 10:00 बजे एयरपोर्ट निदेशक झंडोत्तोलन करेंगे और सलामी देंगे. इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया जायेगा और कार्यक्रम का समापन होगा. इस बार कोरोना के कारण कार्यक्रम को संक्षिप्त कर दिया गया है. दूसरी ओ कोरोना के कारण पहले से ही प्रवेश पर रोक है जो अगले आदेश तक जारी रहेगा.

रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी शुरू हो गयी है. अपर बाजार में एक दुकान पर तिरंगा झंडा की सिलाई करते बुजुर्ग. हालांकि बाजार में रौनक कम दिख रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola