भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं डॉ सीमा सिंह, संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन

डॉ सीमा सिंह ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डॉ सीमा सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया.उन्होंने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है.

विज्ञापन

रांची. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ सीमा सिंह ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा आरती सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर और रांची की मेयर रोशनी खलखो समेत कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

विज्ञापन

पद नहीं, सेवा और दायित्व के रूप में स्वीकार की जिम्मेदारी

पदभार संभालने के बाद अपने संबोधन में डॉ सीमा सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी को वे पद नहीं, बल्कि सेवा और दायित्व के रूप में स्वीकार करती हैं. उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मातृशक्ति को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर जुटना होगा. संगठन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी.

महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा : गणेश मिश्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की बड़ी भागीदारी के बगैर विकसित भारत का सपना अधूरा है.

प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि संगठन में कोई भी पद प्रतिष्ठा का प्रतीक नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी होता है. उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास करती है और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के केंद्र बिंदु में महिलाएं ही होती हैं.

महिला आरक्षण से महिलाएं नई गाथा लिखने को तैयार : आरती कुजूर

प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि महिला आरक्षण (33 प्रतिशत) जैसे ऐतिहासिक कदम से देश की महिलाएं एक नई गाथा लिखने को तैयार हैं.

महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष आरती सिंह ने विश्वास जताया कि डॉ सीमा सिंह अपने संगठनात्मक कौशल से झारखंड महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनायेंगी.

कई महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद

कार्यक्रम का संचालन रेणु तिर्की ने किया. इस दौरान शालिनी बैसिखियार, सीमा शर्मा, काजल प्रधान, उषा पांडेय, अमिता भाटिया, रागिनी सिन्हा और गंगोत्री कुजूर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola