Cycling: राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का उदघाटन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 11:35 PM
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को दो दिवसीय 11वीं झारखंड राज्य स्तरीय यूथ बालक-बालिका रोड़ साइकिलिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.
रांची. मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को दो दिवसीय 11वीं झारखंड राज्य स्तरीय यूथ बालक-बालिका रोड़ साइकिलिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दूबे, विशिष्ट अतिथि झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडे, वुशु संघ के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य और झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से 220 बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हुए हैं. पहले दिन हुई प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग पांच किलोमीटर रेस में रांची की निकिता सोरेंगे ने स्वर्ण, मिनी हेंम्ब्रम ने रजत, अनीता कुमारी और अंजली एक्का ने कांस्य पदक जीता. बालक वर्ग के छह किलोमीटर रेस में रांची के सूत्व रिजु ने स्वर्ण, सरायकेला के महाकाल नारायण ने रजत, पाकुड़ के समीर अंसारी व राजकुमार ने कांस्य पदक जीता. वहीं मास स्टार्ट बालक अंडर-16 के 10 किलोमीटर इवेंट में रांची के पवन उरांव ने स्वर्ण, निखिल लोहार ने रजत, अर्जुन कुमार और शुभम कुमार ने कांस्य पदक जीता.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










