IMD Alert: रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Jharkhand Weather Alert|झारखंड में अगले चार-पांच दिनों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने कहा है कि अभी अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
Jharkhand Weather Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत 13 जिलों में मौसम विभाग ने वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी तात्कालिक चेतावनी में कहा गया है कि पाकुड़, साहिबगंज, चतरा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में आगामी एक से तीन घंटे के भीतर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
मौसम विभाग ने झारखंड में 30 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी कर दिया है. इसमें बताया गया है कि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक झारखंड (Jharkhand News Today) के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच हो सकती है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: मौसम का बदला मिजाज, बादल छाये रहने और बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 28 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और इसके निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चल सकती है. झारखंड के दक्षिणी हिस्से में कोल्हान प्रमंडल के तीन जिले और सिमडेगा आता है.
कोल्हान प्रमंडल में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले आते हैं. इसके अलावा सिमडेगा में भी वज्रपात और वर्षा का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. 30 अप्रैल को भी झारखंड में कुछ जगहों पर ऐसे ही हालात रहने की चेतावनी जारी की गयी है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में गर्मी से राहत की उम्मीद, इस तारीख से होगी बारिश, जानें अपने जिले का हाल
राहत की बात यह है कि अगले 4-5 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन, 28, 29 और 30 अप्रैल के बाद 1 मई को भी राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है.
रांची एयरपोर्ट के निकट हिनू में स्थित मौसम केंद्र के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बताया कि राजधानी रांची में भी 27 अप्रैल से 1 मई के बीच आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 से 33 डिग्री और 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्के दर्जे की बारिश हुई. सबसे ज्यादा 13 मिलीमीटर वर्षा देवघर के सारठ में हुई. वहीं, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.3 डिग्री गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया.
वज्रपात के मद्देनजर मौसम विभाग ने आम लोगों और किसानों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. किसी पेड़ के नीचे खड़े न हों. बिजली के खंभों से भी दूरी बनाये रखें. किसान खेतों में तब तक न जायें, जब तक मौसम सामान्य न हो जाये.
-
बोकारो में 33.3 डिग्री सेंटीग्रेड
-
चतरा में 34.7 डिग्री सेंटीग्रेड
-
देवघर में 37.1 डिग्री सेंटीग्रेड
-
गढ़वा में 36.7 डिग्री सेंटीग्रेड
-
गिरिडीह में 34.9 डिग्री सेंटीग्रेड
-
गोड्डा में 38.3 डिग्री सेंटीग्रेड
-
गुमला में 34.7 डिग्री सेंटीग्रेड
-
हजारीबाग में 34.3 डिग्री सेंटीग्रेड
-
खूंटी में 35.3 डिग्री सेंटीग्रेड
-
लातेहार में 34.3 डिग्री सेंटीग्रेड
-
लोहरदगा में 33.1 डिग्री सेंटीग्रेड
-
पाकुड़ में 36.5 डिग्री सेंटीग्रेड
-
पलामू में 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड
-
रामगढ़ में 35.2 डिग्री सेंटीग्रेड
-
रांची में 33.3 डिग्री सेंटीग्रेड
-
साहिबगंज में 36.1 डिग्री सेंटीग्रेड
-
सिमडेगा में 36.4 डिग्री सेंटीग्रेड
-
पश्चिमी सिंहभूम में 35.8 डिग्री सेंटीग्रेड
-
जमशेदपुर में 36.3 डिग्री सेंटीग्रेड
-
डालटेनगंज में 37.7 डिग्री सेंटीग्रेड
-
चाईबासा में 35 डिग्री सेंटीग्रेड
-
रांची के हिनू में 33.3 डिग्री सेंटीग्रेड
-
रांची के टाटीसिल्वे में 31.9 डिग्री सेंटीग्रेड
-
रांची के कांके में 33.2 डिग्री सेंटीग्रेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










