Crime News : एटीएम कार्ड बदलकर 7.48 लाख रुपये की अवैध निकासी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुक्तभोगी बुजुर्ग ने दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

रांची. एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उससे 7.48 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. इस संबंध में नॉर्थ ऑफिस पाड़ा निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग रघुनंदन प्रसाद ने डोरंडा थाना में 22 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 16 दिसंबर को वे नॉर्थ ऑफिस पाड़ा स्थित पीएनबी के एटीएम गये थे. वहां से दो बार में 19 हजार रुपये निकाले. तीसरे बार जब वे कार्ड एटीएम में डाल रहे थे, तब एक अज्ञात व्यक्ति मेरी मदद करने के लिए आया और उस दौरान मेरा पिन देख लिया. साथ ही मेरा एटीएम बदलकर ले गया. उक्त एटीएम से 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक कई बार ट्रांजेक्शन कर 7.48 लाख रुपये की अवैध निकासी की गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola