आज से बेवजह निकले, तो पुलिस दिखायेगी थाने में कोरोना वायरस से बचने का एक घंटे का वीडियो

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Mar 2020 1:14 AM

विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए रांची एसएसपी ने नयी पहल शुरू की है. शुक्रवार से सड़क पर बिना काम के निकलने वाले लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले जायेगी. थाना में लगी स्क्रीन पर पकड़े गये लोगों को कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित एक घंटे का वीडियो दिखाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए रांची एसएसपी ने नयी पहल शुरू की है. शुक्रवार से सड़क पर बिना काम के निकलने वाले लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले जायेगी. थाना में लगी स्क्रीन पर पकड़े गये लोगों को कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित एक घंटे का वीडियो दिखाया जायेगा. इसके बाद ही किसी को छोड़ा जायेगा. अगर पकड़े गये लोगों की संख्या अधिक रहेगी, तब उन्हें एक साथ वीडियो नहीं दिखाया जायेगा.

इस दौरान पुलिस यह ध्यान रखेगी कि अगर दो लोग एक साथ वीडियो देख रहें हों, तो उनके बीच सोशल डिस्टेंस बरकार रहे. वीडियो दिखाने से पहले पकड़े गये लोगाें को सेनेटाइज किया जायेगा. फिर थाना में प्रवेश कराया जायेगा. अगर थाना परिसर में लगे स्क्रीन रूम में कम जगह होगी और एक साथ दो लोग पकड़े जायेंगे. तब एक बार में एक को ही वीडियो दिखाया जायेगा. दूसरे को थाना के बाहर एक घंटे अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ेगा. पकड़े गये लोगों को वीडियो दिखाने का निर्देश एसएसपी अनीश गुप्ता ने सभी थानेदारों को दिया है.

जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस आम लोगों से घर से बिना किसी काम के नहीं निकलने को लेकर लगातार अपील कर रही है. कुछ थाना क्षेत्र में युवकों पर डंडे भी बरसाये गये और कान पकड़ कर उठक-बैठक भी करवाया गया. बेवजह अड्डाबाजी करनेवालों के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज किया. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलानेवाले के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से जांच की और जुर्माना भी किया. लेकिन पुलिस की सख्ती और कार्रवाई के बावजूद लोग सड़क पर निकलना नहीं छोड़ रहे थे.

सड़क पर निकले लोगों को उठक-बैठक कराया, “9.65 लाख का चालान काटा

रांची : कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा किये जाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं. बिना वजह घर से निकल रहे हैं. ऐसे लोगों पर अब पुलिस भी सख्ती दिखाने लगी है. पिस्कामोड़ पर ट्रैफिक व जिला पुलिस ने बिना वजह सड़क पर निकले लोगों को पकड़ा, कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया. रातू रोड में बिना कारण के सड़क पर घूमनेवालों पर पुलिसकर्मियों ने डंडा भी बरसाया. वहीं, गुरुवार को शहर के अलग-अलग चौक-चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना कारण सड़क पर निकले लोगाें को पकड़ कर चालान भी काटा. पूरे शहर में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने 416 लोगों से नौ लाख 65 हजार 800 रुपये का चालान काटा.

‘हम नहीं सुधरेंगे’ का टी-शर्ट पहन कर निकले युवक का काटा चालान : इतना ही नहीं, सड़क पर बिना वजह घूम रहे कुछ युवक पूरी व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते भी दिख रहे हैं. रांची यूनिवर्सिटी के सामने स्थित सुभाष चौक पर एक युवक बाइक पर बिना हेलमेट लगाये और ‘हम नहीं सुधरेंगे’ स्लोगन लिखा टीशर्ट पहन कर घूम रहा था. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, वह चकमा देकर भाग निकला. हालांकि आगे पुलिस ने उस युवक को पकड़ा और चालान काटा.

सहायता और जमाखोरों पर कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

लॉकडाउन के कारण आम लोगों की सहायता करने और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर कॉल कर आप पुलिस से सहायता मांग सकते हैं.

जिला नंबर

रांची 8987790677, 9431591100

बोकारो 8986660333, 96080115905

चतरा 9572362551, 6207273658

देवघर 7765038636, 9835134858

धनबाद 9262993225, 9297878427

दुमका 7488192891,9470590237

जमशेदपुर 7091091825, 9508280796

गढ़वा 7050851175,930977100

गिरिडीह 6204482925, 9693143157

गोड्डा 9787878447, 9297878390

गुमला 9798148089,9471182129

हजारीबाग 8002529349, 8002529348

जामताड़ा 8757018358

खूंटी 9297878454, 8825155750

कोडरमा 7667532042, 9708320025

लातेहार 6206159795

लोहरदगा 7319739003, 7004400718

पाकुड़ 8969211546

पलामू 7987635846, 9304596790

रामगढ़ 9162388444, 8252910627

साहेबगंज 900693963, 9939685774

सरायकेला 9798302485, 9431706533

सिमडेगा 7091804126, 6203133470

चाईबासा 9508243546, 9931422251

दवाइयों की भी होगी होम डिलिवरी

रांची. जिला प्रशासन नेअब दवाइयों की भी होम डिलिवरी सेवा शुरू कर दी है. इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर आम लोगों के लिए जारी किया गया है. हेल्पलाइन नंबर में व्हाट्सएेप के माध्यम से डॉक्टर का पेपर भेजने के बाद 24 घंटे के अंदर उनके घरों पर दवाइयां उपलब्ध करा दी जायेगी. इस कार्य के लिए सेवा शुल्क के रूप में 50 रुपये का चार्ज लिया जायेगा.

इन नंबरों पर करें संपर्क

Àपरिवार मेडिकेयर, सर्जना चौक : 9334028976, 9835174536, 7091769925 Àजेनेरिक फैमिली दवाखाना, किशोरगंज : 7250261450 Àरातू रोड सत्यम मेडिप्वाइंट : 9852615812 À लालपुर सस्ती दवाई : 9934305978

नोट : कृप्या इन नंबरों पर दवाइयों के लिस्ट व्हाट्सएप से ही भेजें.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola