निलंबित IAS छवि रंजन की बढ़ी मुश्किलें, 25 मई को फिर होगी पेशी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

छवि रंजन पर आरोप है कि उन्होंने अपने मातहत काम करने वाले अधिकारियों पर दबाव डालकर फर्जी कागजात के आधार पर सेना की जमीन की रजिस्ट्री करवायी थी. इसके बदले में उन्हें मोटी रकम मिली थी.

विज्ञापन

रांची : जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के जद में आए आईएएस अफसर छविरंजन की मंगलवार को न्यायिक हिरासत की अवधि 25 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है. मंगलवार को उनकी हिरासत की अवधि समाप्त हो रही थी. इस मामले में अदालत की ओर से अब अगली सुनवाई 25 मई को की जाएगी. गौरतलब है कि कुछ दिन ही आईएएस अधिकारी छवि रंजन को ईडी ने 4 दिनों की रिमांड पर भेजा गया था.

क्या है आरोप

आईएएस अधिकारी छवि रंजन पर आरोप है कि उन्होंने अपने मातहत काम करने वाले अधिकारियों पर दबाव डालकर फर्जी कागजात के आधार पर सेना की जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी. इसके बदले में उन्होंने मोटी रकम मिली थी. इस सिलसिले में अंचल कार्यालय के सीआई समेत कई जमीन दलालों को ईडी ने गिरफ्तार किया था, जबकि जांच एजेंसी ने उन्हें समन भेजा था. ईडी अधिकारियों के सामने उन्हें 2 बार पेश होना पड़ा. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

छवि रंजन से 10 घंटे हुई थी पूछताछ

गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2023 को आईएएस छवि रंजन सहित 18 लोगों के 21 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था. इस छापेमारी के दायरे में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, जमीन कारोबारी, बड़गाई अंचल के अंचलाधिकारी और कर्मचारी आए थे. इसके बाद उन्हें 21 अप्रैल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. इसके बाद उन्हें 24 अप्रैल को फिर बुलाया गया था. उस दिन उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola