पत्नी की आत्महत्या के दो दिन बाद पति ने कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

पंडरा ओपी क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई घटना

विज्ञापन

रांची. पंडरा ओपी क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी. घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया. मृतक पेशे से ईंट सप्लायर था. सत्य प्रकाश के आत्महत्या करने के बारे में अभी पुलिस को कुछ पता नहीं चला है. जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश की पत्नी अरुणा अग्रवाल ने भी शनिवार की रात आत्महत्या कर ली थी. घटना की जानकारी मिलने पर लोहरदगा से महिला के मायके वाले भी रांची आये थे. लेकिन महिला के परिवारवालों ने अभी तक घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत पुलिस के पास नहीं की. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर ही रही थी कि मृत महिला के पति की आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को मिली. सत्यप्रकाश की मौत को लेकर दिनभर मुहल्ले वाले इस बात को लेकर चर्चा करते रहे कि पत्नी की मौत के बाद सत्यप्रकाश परेशान रहने लगा था. इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली होगी. हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस ने आधिकारिक रूप से नहीं की है. पुलिस दोनों की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है. महिला की मौत को लेकर अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola