ओके ::::::: रिटायर्ड फौजी के घर में लगी आग, सामान जलकर राख
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
थाना क्षेत्र के बरगड़ी गांव में रिटायर्ड फौजी वीरेंद्र उरांव के घर में बुधवार की रात आग लग गयी.
विज्ञापन
मांडर.
थाना क्षेत्र के बरगड़ी गांव में रिटायर्ड फौजी वीरेंद्र उरांव के घर में बुधवार की रात आग लग गयी. जिसमें नकद सहित करीब चार लाख रुपये का सामान जल गया. घर में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि वीरेंद्र उरांव बुधवार की रात को खाना खाने के बाद सपरिवार सो रहे थे. रात के करीब दो बजे कुछ जलने की महक पर उसकी नींद खुल गयी. उसने देखा कि घर में आग लगी है. उसने घर के सभी सदस्यों को बाहर निकाला और शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी. पड़ोसियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से आलमीरा में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, कपड़ा, फर्नीचर, गेहूं, चावल, धान व अन्य सामान जल कर राख हो गये.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन