आवासीय भवन का व्यावसायिक उपयोग करनेवाले 34 लोगों को नोटिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
नोटिस में उक्त भवन मालिकों से कहा गया कि आपके द्वारा भवन का होल्डिंग टैक्स आवासीय के रूप में किया जाता है. लेकिन आपके भवन का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है.
विज्ञापन
रांची. रांची नगर निगम में आवासीय भवन का होल्डिंग टैक्स देकर भवन का व्यावसायिक उपयोग करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसी कड़ी में नगर निगम की ओर से 34 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में उक्त भवन मालिकों से कहा गया कि आपके द्वारा भवन का होल्डिंग टैक्स आवासीय के रूप में किया जाता है. लेकिन आपके भवन का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है. ऐसे में क्यों नहीं नगर निगम नगरपालिका अधिनियम के तहत आप पर कार्रवाई करे.
जुर्माना वसूलेगा निगम :
अब ऐसे भवन मालिकों से रांची नगर निगम नगरपालिका अधिनियम के तहत होल्डिंग टैक्स वसूलेगा. साथ ही निर्धारित होल्डिंग टैक्स का 150 प्रतिशत जुर्माने के रूप में वसूला जायेगा. जुर्माने की राशि नहीं देने पर संबंधित भवन मालिक के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने के साथ भवन को भी सील किया जा सकता है.नये साल से पूरे शहर में चलेगा अभियान :
रांची नगर निगम द्वारा नये साल में पूरे शहर में यह अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान यह देखा जायेगा कि किन-किन भवनों द्वारा आवासीय भवन का टैक्स देकर भवन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है. इसमें यह भी देखा जायेगा कि किन आवासीय भवनों में किरायेदार, गोदाम, लॉज-हॉस्टल व दुकान बनाकर इसे भाड़े में दे दिया गया है. फिर ऐसे सारे भवन मालिकों को नोटिस जारी कर व्यावसायिक होल्डिंग टैक्स जमा करने का आदेश दिया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन