हॉकी गुमला और साइ रांची की टीमें जीतीं

Updated at : 23 May 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
हॉकी गुमला और साइ रांची की टीमें जीतीं

हॉकी गुमला और साइ रांची की टीमें जीतीं

विज्ञापन

रांची. मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेली जा रही प्रथम हॉकी रांची लीग में बुधवार को हॉकी गुमला और साइ रांची ने जीत दर्ज की. हॉकी झारखंड के सहयोग व हॉकी रांची के तत्वावधान में आयोजित लीग के 19वें दिन दोनों मुकाबले महिला वर्ग के खेले गये. पहले मैच में हॉकी गुमला ने सिनी खूंटी को 2-0 से पराजित किया. वहीं दूसरा मैच न्यू राइजिंग स्टार हुलहुंडू और साइ रांची के बीच खेला गया. इस मुकाबले में साइ रांची ने 2-0 से जीत दर्ज की. गुरुवार को पुरुष वर्ग के पहले मैच में प्रभात तारा स्कूल धुर्वा का मुकाबला रेलवे से होगा. वहीं, महिला वर्ग में सुपर क्वीन वीमेन क्लब और हॉकी गुमला की टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले बुधवार को हुए मुकाबलों की शुरुआत साइ रांची की पूर्व कोच फुलकेरिया नाग ने करवायी. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करूणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमार, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा व अभिषेक साहू योगदान कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola