हॉकी रांची लीग: एनटीएचए जमशेदपुर व हुलहुंडू ब्रदर्स जीते

Updated:
विज्ञापन

एनटीएचए जमशेदपुर ने सिनी खूंटी को 8-0 से और हुलहुंडू ब्रदर्स ने जातुर अखरा खूंटी को 3-1 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किया.

विज्ञापन

रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची की ओर से मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे प्रथम हॉकी रांची लीग के पुरुष वर्ग में गुरुवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में एनटीएचए जमशेदपुर ने सिनी खूंटी को 8-0 से और हुलहुंडू ब्रदर्स ने जातुर अखरा खूंटी को 3-1 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किया. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा का अहम योगदान रहा. शुक्रवार को पुरूष व महिला वर्ग के एक-एक मैच खेले जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola