सोयाबीन से सरसों तेल तक के बाद अब आटा-बेसन पर नजर, इमामी एग्रोटेक ने बनाई विस्तार की योजना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इमामी एग्रोटेक लिमिटेड अपनी ब्रांड विस्तार रणनीति के तहत नए पैकेजिंग और कैंपेन के साथ बाजार में उतर रहा है. कंपनी अब खाद्य उत्पादों की श्रेणी में आटा, मैदा, बेसन जैसे नए उत्पाद पेश करने की योजना बना रही है. इसका लक्ष्य ब्रांड रेवेन्यू को 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है.

विज्ञापन

रांची. इमामी एग्रोटेक लिमिटेड ने ब्रांड विस्तार रणनीति के तहत नए पैकेजिंग और कैंपेन को लॉन्च किया है. कंपनी के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ब्रांड की बाजार उपस्थिति को और मजबूत करना है. कंपनी ने अगले तीन से पांच वर्षों में ब्रांड रेवेन्यू को 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन

बेस्ट चॉइस पोर्टफोलियो का विस्तार

कंपनी के बेस्ट चॉइस पोर्टफोलियो में सोयाबीन, पाम, सनफ्लावर और कच्ची घानी सरसों तेल शामिल हैं. कंपनी ने खाद्य उत्पादों की श्रेणी में भी विस्तार की योजना बनायी है. इसके तहत आटा, मैदा, बेसन, सूजी और मूंग दाल समेत अन्य उत्पादों को पोर्टफोलियो में शामिल करने की तैयारी है.

कंपनी के अनुसार नया अभियान पैकेजिंग और उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार के साथ ब्रांड की बाजार में मौजूदगी मजबूत करने पर केंद्रित है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola