रामलीला मैदान में I.N.D.I.A. रैली : कल्पना सोरेन बोलीं- लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर आना होगा, झारखंड झुकेगा नहीं...

कल्पना सोरेन
दिल्ली में इंडिया महागठबंधन की रैली हुई. झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर आना होगा.
I.N.D.I.A. Alliance Maha Rally: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी के खिलाफ बने देशव्यापी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की महारैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता महुआ माजी शामिल हुईं.
रामलीला मैदान में ‘लोकतंत्र बचाओ’ महारैली
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि I.N.D.I.A. ब्लॉक की ‘लोकतंत्र बचाओ’ महारैली लोकतंत्र को बचाने के लिए है. लोगों को यह बताने के लिए है कि केंद्र की अभी की जो सरकार है, वो तानाशाही को बढ़ावा दे रही है.
लोकतंत्र को जीवित रखना चाहते हैं, तो आगे आना होगा : कल्पना
वहीं, जमीन घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह सब कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम लोगों को यह बताना चाहते हैं कि अगर आप अपने देश में लोकतंत्र चाहते हैं, लोकतंत्र को जीवित रखना चाहते हैं, तो आपको आगे आना होगा. अपने लोकतंत्र के लिए लड़ना होगा.
आंबेडकर के दिए अधिकार आज छीने जा रहे हैं
लोकतंत्र को खत्म करने के लिए तानाशाह शासकों ने जिस तरह से कदम बढ़ाया है, उसे रोकने के लिए आप सभी लोग यहां आए हैं. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने जो अधिकार दिए थे, उन्हें खत्म किया जा रहा है. हमारे संवैधानिक ढांचे को तहस-नहस किया जा रहा है. महंगाई चरम पर है. नफरत की आग पूरे देश में फैलाई जा रही है. हर जाति, वर्ग की रक्षा के लिए आज कोई खड़ा नहीं हो रहा.
140 करोड़ जनता से ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं
उन्होंने कहा कि भारत की जनता सबसे बड़ी है. कोई नेता बड़ा हो जाए, तो वह सबसे बड़ा नहीं होता. कहा कि अगर कोई खुद को बहुत शक्तिशाली समझता है, तो वह 140 करोड़ जनता की शक्ति से बड़ा नहीं हो सकता.
अपनी उंगली का इस्तेमाल कीजिए, I.N.D.I.A. को मजबूत बनाइए
अपनी उंगली का इस्तेमाल कीजिए और हमारे इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाइए. अगर आपको अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी है, तो आपको अपने वोट का चुनाव सही ढंग से करना होगा. 31 जनवरी को हेमंत जी को जेल में डाला गया. 2 महीने से जेल में हैं. अरविंद केजरीवाल 10 दिनों से जेल में हैं. आज तक आरोप साबित नहीं कर पाए कि उन्हें क्यों जेल में रखा गया है.
जनता-जनार्दन से ज्यादा मजबूत कोई नहीं हो सकता
कल्पना सोरेन ने कहा कि आप जनता-जनार्दन हैं. आप अदालत हैं. आपसे ज्यादा मजबूत कोई नहीं हो सकता. आपको अपनी ताकत दिखा देना है कि इंडिया गठबंधन को आप इतना मजबूत करें कि तानाशाह शासक को उखाड़ फेंकें.
भगवान श्री राम की मर्यादा की भी कल्पना ने दिलाई याद
हेमंत सोरेन की पत्नी ने कहा कि मेरा यही कहना है कि ये भूमि, इस मैदान की मिट्टी, राम की, रामलीला की कहानी बताती है. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने युद्ध के समय भी नीति, नियमों और आदर्शों का पालन किया था. जिस तरह से उन्होंने शक्तिशाली होते हुए भी सदैव धैर्य एवं सहनशीलता दिखाई, युद्ध में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर भी उनको सम्मान की दृष्टि से देखा था.
जनता से मांगा महागठबंधन के लिए आशीर्वाद
आज हमें उनके मूल्यों को समझना होगा. आने वाले दिनों में आप सबका आशीर्वाद हमें मिले, यही हम चाहते हैं. उन्होंने अंत में कहा- झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया झुकेगा नहीं और इंडिया रुकेगा नहीं. कल्पना सोरेन ने लोगों के साथ तीन बार जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद के नारे लगाए. और अपने भाषण का समापन जोहार से किया.
रामलीला मैदान में आया हुआ है जनसैलाब : कल्पना मुर्मू सोरेन
इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि आप देख रहे हैं कि रामलीला मैदान में जनसैलाब आया हुआ है. हिंदुस्तान के लोग आए हुए हैं. कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी लोग यहां एकत्र हुए हैं. हम देश के सभी नागरिकों को बचाना चाहते हैं कि अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए आपको लड़ना ही होगा.
I.N.D.I.A. के नेताओं की बात लोगों के दिल तक पहुंचेगी
कल्पना सोरेन ने कहा कि यहां जितने लोग आए हैं, उन्हें हम बताना चाहते हैं कि लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना होगा. जिस तरह से लोगों का जनसैलाब यहां उमड़ा है, मुझे पूरा विश्वास है कि I.N.D.I.A. फोल्डर के नेता जो बातें यहां कहेंगे, वह लोगों के दिलों तक पहुंचेगी.
I.N.D.I.A. महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण : महुआ माजी
इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला नेता और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि कल्पना सोरेन भी यहां मौजूद हैं. वह बहुत बहादुर महिला हैं. सुनीता केजरीवाल भी यहां हैं. वह भी मजबूती से आगे बढ़ रहीं हैं. हमारा महागठबंधन I.N.D.I.A. नारी सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




