ePaper

शिबू 2.O के लुक में दिखे हेमंत सोरेन, गिरफ्तारी के तीन महीने बाद जेल से निकले

Updated at : 07 May 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
शिबू 2.O के लुक में दिखे हेमंत सोरेन, गिरफ्तारी के तीन महीने बाद जेल से निकले

हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के तीन महीने बाद सोमवार को जेल से बाहर निकले. उन्हें अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट की अनुमति से बाहर निकाला गया है. हेमंत का नया लुक देख कर लोग हैरत में रह गये.

विज्ञापन

रांची. हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के तीन महीने बाद सोमवार को जेल से बाहर निकले. उन्हें अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट की अनुमति से बाहर निकाला गया है. हेमंत का नया लुक देख कर लोग हैरत में रह गये. झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय बबलू ने कहा कि नेमरा के लोग इसे शिबू सोरेन 2.O कह रहे हैं. जितने बूढ़े-बुजुर्ग आये थे वे कह रहे थे कि ऐसा लग रहा है मानो शिबू सोरेन ही खड़े हैं. हेमंत सोरेन ने खुद ही सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की है. लंबी मूंछ, शिबू सोरेन की तरह ही सफेद दाढी और लंबे बाल. जींस पैंट, उसके ऊपर सफेद कुर्ता व गमछा डाले हेमंत की तस्वीर आयी है. श्री पांडेय ने कहा कि वह ऐसा दिख रहे हैं जैसे गुरुजी आंदोलन के दिनों में दिखा करते थे. गौरतलब है कि 31 जनवरी 2024 की रात इडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. तब से वह जेल में ही हैं. उनके चाचा राजाराम सोरेन के निधन हो गया था. सोमवार को उनके श्राद्धकर्म में शामिल होने की अनुमति उन्हें मिली थी. हेमंत जेल से निकल कर सीधे अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तस्वीर भी पोस्ट की है. उन्होंने एक्स व फेसबुक पर लिखा है उन्हें गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है/ मुझे यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है. नेमरा हेमंत सोरेन ने श्राद्धकर्म में आये सभी लोगों से मिले. हाथ जोड़ कर सबका आभार जताया. झामुमो के कुछ नेताओं से उन्होंने बात भी की. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भी उन्होंने काफी देर तक बात की. पत्नी कल्पना सोरेन से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली. देर शाम उन्हें वापस बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची ले आया गया.

एक्स पर ट्रेंड करते रहे हेमंत

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हेमंत सोरेन हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रहे थे. सोशल मीडिया पर शिबू सोरेन की पुरानी तस्वीर के साथ हेमंत सोरेन की ताजा तस्वीर लोगों ने शेयर किया.

झामुमो करेगा तस्वीर का इस्तेमाल

झामुमो के सूत्रों ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी हेमंत सोरेन की इसी तस्वीर का पोस्टर बनायेगी. हर जगह अब इस तस्वीर का इस्तेमाल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola