ePaper

Hemant Soren Gift: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की बदलेगी तस्वीर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए दिशा-निर्देश

Updated at : 19 Jul 2024 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
रिम्स के पुनर्विकास और विस्तार की प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी लेते सीएम हेमंत सोेरेन

रिम्स के पुनर्विकास और विस्तार की प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी लेते सीएम हेमंत सोेरेन

Hemant Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स के पुनर्विकास एवं विस्तार को लेकर प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की. उन्होंने रांची के रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) के पुनर्विकास एवं विस्तार से संबंधित प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. सीएम ने विभागीय प्रधान सचिव को इस बाबत कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार उपस्थित थे.

रिम्स का होगा पुनर्विकास और विस्तार

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची) की तस्वीर बदलेगी. इसके पुनर्विकास और विस्तार से संबंधित कार्ययोजना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन को दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के बीच रिम्स के नए SITE DEVELOPMENT & REDEVELOPMENT PROPOSAL के तहत RENOVATION OF OLD OPD, IPD & ACADEMIC BLOCK, NEW RESIDENCE BUNGALOWS FOR DIRECTOR, MS, ADDL. DIRECTOR & DEAN, NEW FORENSIC MEDICINE DEPT. BUILDING, CONSTRUCTION OF NEW OPD BLOCK, COVERED PATHWAYS, DRAINAGE SUPPLY, BOUNDARY WALL & GATES, ELECTRICAL WORK, PROPOSED WORKS, ROAD DEVELOPEMENT इत्यादि पर चर्चा हुई.

रंकिणी मंदिर, जादूगोड़ा के पास स्थित स्थलों के विकास के लिए 1503.62 लाख की स्वीकृति


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक कार्यान्वित की जाने वाली अधिसूचित वनभूमि पर वृक्षारोपण एवं भू-संरक्षण योजना (जनजातीय क्षेत्र उपयोजना) के अन्तर्गत रंकिणी मंदिर, जादूगोड़ा के पास स्थित स्थलों के विकास के लिए कुल 1503.62 लाख (पन्द्रह करोड़ तीन लाख बासठ हजार रुपए) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

Also Read: Hemant Soren Gift: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

Also Read: Hemant Soren News: सीएम हेमंत सोरेन की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मामले में 20 जुलाई को सुनवाई, ED समन की अवहेलना से जुड़ा है केस

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola