ePaper

सावधान! झारखंड के 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 15 और 16 जुलाई को 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Updated at : 14 Jul 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Heavy Rain Alert

Jharkhand Heavy Rain Alert (File Photo)

Heavy To Extremely Heavy Rain Alert: झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इन तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. 15 और 16 जुलाई को सात जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने आम लोगों से अपील की है कि सुरक्षित और सावधान रहें.

विज्ञापन

Heavy To Extremely Heavy Rain Alert: रांची-झारखंड के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. 15 और 16 जुलाई को सात जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आम लोगों से सुरक्षित और सावधान रहने की अपील की गयी है.

यहां भी कहर ढा सकती है भारी बारिश


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को गुमला, सिमडेगा एवं खूंटी में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और देवघर में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के 9 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 16 जुलाई तक बहुत भारी बारिश

छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी


झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में 15 जुलाई (मंगलवार) को भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस बाबत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पांच जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट


झारखंड के पांच जिलों में 16 जुलाई को कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इनमें पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिला में शामिल है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रांची, गढ़वा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा एवं देवघर जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: पलामू में फोर्थ ग्रेड की नियुक्ति कैसे होगी? झारख‍ंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कर दिया क्लियर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola