आज से चल सकती है लू, मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 12:21 AM
छह अप्रैल से कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.
रांची. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि चार अप्रैल से झारखंड के कई हिस्सों में लू चलेगी. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. केंद्र के अनुसार, चार से छह अप्रैल तक राज्य के पूर्वी हिस्से (कोल्हान प्रमंडल) में लू चल सकती है. अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. इससे इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार रह सकता है. गर्म हवा चल सकती है. लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है. शेष हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे रह सकता है. छह अप्रैल से कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसका असर राजधानी पर दिख सकता है. यहां भी बारिश और वज्रपात का अनुमान है. बारिश होने पर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










