Indian Railways News: हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन के समय में हुआ बदलाव, अलपुझा-धनबाद का भी समय बदला

Updated at : 16 Nov 2022 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News: हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन के समय में हुआ बदलाव, अलपुझा-धनबाद का भी समय बदला

Indian Railways News: अलपुझा और धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन 13352 अलपुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 17 नवंबर 2022 को अलपुझा से सुबह 6 बजे की बजाय 3 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी. हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन यानी बुधवार (16 नवंबर) को अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 20 मिनट विलंब से जायेगी.

विज्ञापन

Indian Railways News: रांची रेल मंडल (Ranchi Rail Division) से चलने वाली कम से कम दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. एक ट्रेन हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन (Hatia-Tatanangar Passenger Train) है, जबकि दूसरी ट्रेन अलपुझा-धनबाद एक्सप्रेस (Alappuzha Dhanbad Express) ट्रेन है. हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन आज यानी बुधवार (16 नवंबर) को अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 20 मिनट विलंब से जायेगी, जबकि अलपुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन अलपुझा से कल यानी गुरुवार (17 नवंबर) को तय समय से तीन घंटे विलंब से रवाना होगी.

हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन रात साढ़े 10 बजे रवाना होगी

दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway Ranchi Division) की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया है कि लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 08196 हटिया – टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 16 नवंबर 2022 के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. आज यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 06 बजकर 10 मिनट के स्थान पर 4 घंटे 20 मिनट विलंब से रवाना होगी. यानी यह ट्रेन रात को 10 बजकर 30 मिनट पर हटिया स्टेशन से टाटानगर के लिए प्रस्थान करेगी.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
अलपुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव

इसी तरह, अलपुझा और धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन 13352 अलपुझा-धनबाद एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है. दक्षिण रेलवे के अंतर्गत आने वाले तिरुप्पूर यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से ट्रेन संख्या 13352 अलपुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन अपने नियत समय पर नहीं खुल पायेगी. अलपुझा से इस ट्रेन के प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है.

17 नवंबर को अलपुझा से सुबह 9 बजे खुलेगी ट्रेन

यह ट्रेन 17 नवंबर 2022 को अलपुझा से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 6 बजे की बजाय 3 घंटे विलंब से यानी सुबह 9 बजे अलपुझा से धनबाद के लिए प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन 1 दिसंबर 2022 को भी अपने तय समय पर अलपुझा से रवाना नहीं होगी. उस दिन भी ट्रेन तीन घंटे की देरी से यानी सुबह 9 बजे ही रवाना होगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola