बालक में हरीश व बालिका में वान्या खन्ना और इशी फाइनल में पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे 11वीं रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दूसरे दिन तक कुल 150 मैच खेले गये

विज्ञापन

रांची. खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे 11वीं रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दूसरे दिन तक कुल 150 मैच खेले गये. जिसमें बालक अंडर-11 के सेमीफाइनल में हरीश उरावं ने अंश राजपूत को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं बालिका अंडर-13 में वान्या खन्ना ने शंभवी सौम्या को हराकर फाइनल में पहुंची. इनके अलावा संविथ रमेश ने प्रणित रंजन सिन्हा को सेमीफाइनल में हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. बालिका सिंगल्स अंडर-15 वर्ग में अशिता ने वान्या खन्ना को पराजित कर फाइनल मं पहुंची. वहीं बालक अंडर-17 सिंगल्स में आशु गोपाल ने जिमी एक्का को हरा कर और बालिका सिंगल्स अंडर-17 में इशि वर्मा ने अशिता को हरा कर फाइनल में पहुंची. रविवार को इस प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे. इसके साथ ही समापन समरोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola