ग्रामसभा मंच का 23 अक्तूबर को मोरहाबादी में बड़ा आयोजन, 50 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड ग्रामसभा मंच ने 23 अक्तूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक बड़े महाजुटान का निर्णय लिया है, जिसमें 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे.

विज्ञापन

रांची. ग्रामसभा मंच, झारखंड की केंद्रीय समिति की बैठक में राज्य में ग्राम सभाओं के अधिकारों और आदिवासी समुदायों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 23 अक्तूबर को मोरहाबादी मैदान में बड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

मंच के अनुसार इसमें राज्य के करीब तीन-चार हजार ग्राम सभाओं से 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. बुढ़मू प्रखंड के सिदरौल में शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता मंच के उपाध्यक्ष सिप्रियन समाड़ ने की.

बैठक में मुख्यमंत्री, कल्याण मंत्री और राज्यपाल को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देने की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola