ePaper

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है गूंज महोत्सव

Updated at : 20 Dec 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है गूंज महोत्सव

सोनाहातू में गूंज महोत्सव का समापन, राज्यपाल ने किया विनोद बाबू की प्रतिमा किया अनावरण,

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सोनाहातू.

गूंज महोत्सव झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अग्रणी प्रतीक बनकर उभरा है. यह महोत्सव दिखाता है कि विविध पृष्ठभूमि के बावजूद हम सब एक हैं. उक्त बातें राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को सोनाहातू के रांगाडीह टांड़ में गूंज महोत्सव के तहत झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की नौ फीट की प्रतिमा का लोकार्पण करने के बाद कही. उन्होंने कहा कि विनोद बाबू झारखंड के संघर्ष और सामाजिक चेतना के प्रतीक थे. झारखंड के इतिहास में उनका योगदान को सदैव याद किया जायेगा. उनकी प्रतिमा हमेशा आनेवाली पीढ़ी को संघर्ष, सम्मान और सामाजिक दायित्व का स्मरण कराती रहेगी. महोत्सव में श्री गंगवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. शहीदों व महापुरुषों को सम्मान देने तथा स्मरण करने की परंपरा आगे बढ़ी है.

नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है गूंज महोत्सव : संजय सेठ

महोत्सव में विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि सुदेश कुमार महतो युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं. गूंज महोत्सव के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बांधने और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य 30 वर्षों से हो रहा है. उन्होंने कहा कि गूंज महोत्सव एक नयी उत्साह और ऊर्जा का संचार करता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

राज्यपाल के आने पर उत्साहित हैं पंच परगनावासी : सुदेश कुमार महतो

इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और गूंज परिवार के संरक्षक सुदेश महतो ने स्वागत भाषण में कहा कि राज्यपाल महोदय एक अभिभावक के रूप में हमलोगों के बीच में हैं। वह झारखंड की माटी और संस्कृति को बहुत गहराई से समझते हैं। उनके आने पर पंच परगना क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। गूंज महोत्सव सेवा, सम्मान और सांस्कृतिक समागम को आधार मानकर समाज को समरस करता है।

महोत्सव में गणमान्य उपस्थित :

महोत्सव के तीसरे दिन समापन के अवसर पर राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, गिरीडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पद्मश्री मधु मंसूरी, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, डॉ लंबोदर महतो, डोमन सिंह मुंडा, डॉ देवशरण भगत, हरिलाल महतो, प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, जयपाल सिंह, वीणा चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थे. संचालन सुनील सिंह ने किया.

500 नगाड़ों से राज्यपाल का स्वागत :

गूंज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. स्थानीय कलाकारों ने 500 नगाड़ों के साथ महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार का स्वागत किया. सैकड़ों कलाकारों ने संयुक्त रूप से छऊ नृत्य कर समां बांधा. किसानों, खिलाड़ियों और कलाकारों को भी महोत्सव में सम्मानित किया गया. शहीदों के परिजनों का अभिनंदन किया गया. गूंज परिवार की ओर से राज्यपाल तथा अन्य अतिथियों को छऊ का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया.

महोत्सव में लोगों ने निभायी भूमिका :

गूंज महोत्सव के आयोजन में पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, श्याम महतो, चितरंजन महतो, मंजू सिंह मुंडा, फणी भूषण सिंह मुंडा, क्षेत्र मोहन सिंह मुंडा, सावना महली, सविता देवी, सुभद्रा देवी, विकास सिंह मुंडा, सरिता देवी समेत ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

फ्लैग :::: सोनाहातू में गूंज महोत्सव का समापन, राज्यपाल ने किया विनोद बाबू की प्रतिमा किया अनावरण, कहाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
YOGENDRA GUPTA

लेखक के बारे में

By YOGENDRA GUPTA

YOGENDRA GUPTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola