गुड न्यूज सेंटर ने मनायी 19वीं वर्षगांठ, मसीही गीतों से सजा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में गुड न्यूज सेंटर की 19वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर डॉ. राकेश पॉल द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ.

विज्ञापन

रांची. गुड न्यूज सेंटर की 19वीं वर्षगांठ मनायी गयी. संस्था के डायरेक्टर डाॅ राकेश पाॅल द्वारा लिखित दो पुस्तकों का भी विमोचन किया गया. कार्यक्रम में कोलकाता से आये गॉस्पेल सिंगर पास्टर दयानिधि राव ने कई मसीही गीतों की प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

इंपैक्ट बैंड ने मसीही संगीत की प्रस्तुति दी. गौरतलब है कि गुड न्युज सेंटर पिछले 19 सालों से बच्चों, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए काम कर रहा है. संस्था बच्चों के लिए निःशुल्क ट्यूशन की व्यवस्था, महिला व युवा विकास, टेलरिंग सेंटर, कौशल प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास जैसे कार्यक्रम को संचालित कर रहा है.

कार्यक्रम में बिशप सीमांत तिर्की, बिशप एमएम पांडा, लेनी पाॅल, पवन चौधरी, युसुफ दास, अजय होरो, कमल महतो, मिलका कुजूर, स्वेता टोप्पो, दीपशिखा, प्रेमा पास्टर जूलियन एक्का, ब्रदर मनीष, ब्रदर राजेश, सागर, पाॅल, कल्याणी सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola