Gold Silver Price: झारखंड में सोना-चांदी के रेट में आयी भारी गिरावट, जानें आज की कीमत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है. 28 सितंबर को 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 46,624 रुपये था

विज्ञापन

रांची में सोने चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी दोनों के कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज इसकी कीमत 58,280 रुपये हैं. जबकि 1 किलो ग्राम सिल्वर का रेट 76,500 रुपये है. वहीं, कल 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 58,910 रुपये और चांदी का रेट 77,000 रुपये था.

विज्ञापन

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रहा उतार चढ़ाव

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है. 28 सितंबर को 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 46,624 रुपये था तो 27 सितंबर को 47,128, 26 सितंबर को 47,336 और 25 सितंबर को 47,464 रुपये था. बता दें कि उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है. सर्राफा बाजार में चल रहे साने और चांदी का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है.

ऐसे करें सोने की शुद्धता की जांच

खरीदारी करते वक्त सोने की शुद्धता चेक करना बेहद जरूरी है. आज के दौर में इसे जांचने का तारीका भी बेहद आसान चला है. बस इसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी किया गया ऐप को डाउनलोड करना होगा. इस ऐप का नाम बीआइएस केयर है. इसके जरिये आप सोने की शुद्धता की बहुत आराम से चेक कर सकते हैं. बता दें कि ये ऐप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है बल्कि इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read: झारखंड में सोना हुआ महंगा तो चांदी सस्ती, खरीदारी करने से पहले जान लें आज की कीमत
क्या होता है 24 कैरेट सोना?

आपने कई बार 24, 22 और 18 कैरेट सोने के बारे में सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोगों के पास इसकी सही जानकारी होती है. दरअसल, 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. बाजार में भी इसे 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह का एलॉय यानी दूसरा धातू नहीं मिला होता है. 24 कैरेट का सोना इतमा मुलायम और लचीला होता है कि इससे रेगुलर ज्वेलरी नहीं बनाए जा सकते हैं. हालांकि, इसका इस्‍तेमाल सिक्‍के और गोल्ड बार बनाने मेंकिया जाता है. इसके अलावा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और मेडिकल डिवाइसेज में भी इसका उपयोग किया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola