Gold Silver Price : 15 तारीख तक सस्ते में मिलेगा सोना, जानें झारखंड के लोगों को कैसे मिलेगा लाभ

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Sep 2023 1:16 PM

विज्ञापन

अगर आप सरकार के सोवरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सोना खरीदते हैं या इसमें निवेश करते हैं तो आपको गोल्ड के रेट में भारी छूट मिलेगी. क्योंकि सोवरन गोल्ड बॉन्ड की सीरीज-2 का सब्सक्रिप्शन कल से शुरू हो गया है

विज्ञापन

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24 रांची : अगर आप सोना चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है. 15 सितंबर तक आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं. ये लाभ आप झारखंड में भी उठा सकते हैं. राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 59,010 रुपये तय किया गया है तो वहीं 22 कैरेट सोने का की कीमत 56,200 रुपये है. जो कि कल के मुकाबले 210 रुपये कम है. वहीं, चांदी की कीमत 78,000 रुपये प्रति किलो ग्राम आंकी गई है. जबकि कल इसकी कीमत 77,500 रुपये है.

अगर आप सरकार के सोवरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सोना खरीदते हैं या इसमें निवेश करते हैं तो आपको गोल्ड के रेट में भारी छूट मिलेगी. क्योंकि सोवरन गोल्ड बॉन्ड की सीरीज-2 का सब्सक्रिप्शन कल से शुरू हो गया है. जो कि 15 सितंबर तक चलेगा. गौरतलब है कि इस स्कीम का उद्देश्य फिजिकल गोल्ड की मांग करना है. इस बार सोने की कीमत 5,923 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है.

कहां से खरीद सकते हैं सोना?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आप स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक को छोड़ कर सभी बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, निर्धारित डाकघरों, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से खरीद सकते हैं.

22 और 24 कैरेट में क्या अंतर होता है

22 कैरेट गोल्ड में अंतर सोने की शुद्धता पर होती है. क्योंकि 22 कैरेट सोने में शुद्धता की मात्रा 91 प्रतिशत है. जबकि 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है. लेकिन 24 कैरेट सोने के जेवर नहीं बनाए जा सकते, इसके सिर्फ सिक्के मिलते हैं. वहीं, 22 कैरेट सोना में 9% अन्य मेटल जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं. इसलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola