ePaper

इंटर आर्ट्स में बेटियों का जलवा, टॉप-10 में 22 स्टूडेंट्स, इनमें 16 लड़कियां, कतरास की कशिश परवीन स्टेट टॉपर

Updated at : 30 May 2023 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर आर्ट्स में बेटियों का जलवा, टॉप-10 में 22 स्टूडेंट्स, इनमें 16 लड़कियां, कतरास की कशिश परवीन स्टेट टॉपर

झारखंड बोर्ड की ओर से आयोजित इंटर आर्ट्स की परीक्षा में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टॉप-10 में 22 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिसमें 16 लड़कियां हैं. स्टेट टॉपर कतरासगढ़ के डीएवी प्लस 2 हाई स्कूल की कशिश परवीन बनी है. टॉपर्स की लिस्ट यहां देखें...

विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर साइंस के बाद मंगलवार (30 मई 2023) को इंटर आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट भी जारी कर दिये. इंटर आर्ट्स में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टॉप-10 में कुल 22 विद्यार्थियों ने जगह बनायी है, जिसमें 16 लड़कियां हैं. कतरासगढ़ की कशिश परवीन 469 अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी हैं. वह कतरासगढ़ के डीएवी प्लस 2 हाई स्कूल की स्टूडेंट है. रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे के स्टूडेंट्स ने भी टॉप-10 में जगह बनायी है. टॉप-10 में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स की पूरी लिस्ट यहां देखें.

JAC Board 12th Result 2023: आर्ट्स टॉपर की लिस्ट

Sl. No.Roll CodeRoll No.SexCasteNameRankTotal MarksSchool/College Name
12300930193Fem GENKASHISH PARWEEN1469D A V +2 HIGH SCHOOL KATRASGARH
21300430308Fem BCDIKSHA SAHU2465M L A INTER MAHILA COLLEGE
31106230101MBCSUDHANSHU KUMAR3464ST XAVIER’S COLLEGE
42300930012Fem GENBABY KUMARI4463D A V +2 HIGH SCHOOL KATRASGARH
51106630968Fem GENGARIMA SINGH5461URSULINE INTER COLLEGE RANCHI
61106230125GENROHIT SINGH6460ST XAVIER’S COLLEGE
73102830015BCVIKAS KUMAR7459R K +2 HIGH SCHOOL LESLIGANJ
81106230009Fem GENAMISHA BHARTI7459ST XAVIER’S COLLEGE
92301830044Fem GENRIYA GUPTA7459JHARIA RAJ HIGH SCHOOL +2 JHARIA
101105930462Fem GENPRIYANKA KUMARI PRASAD7459ST ANNE’S INTERMEDIATE COLLEGE
111106630754Fem GENADITY KUMARI8458URSULINE INTER COLLEGE RANCHI
121105930556Fem GENROZI PERWEEN8458ST ANNE’S INTERMEDIATE COLLEGE
131106230118Fem BCLOVELY KUMARI8458ST XAVIER’S COLLEGE
141201430124MBCTINA KUMARI8458UPGRADED (+2) KANDARP HIGH SCHOOL PALKOT
152104330127Fem GENSAVALI KUMARI8458R N +2 HIGH SCHOOL PADMA
164200930124Fem GENKHUSHI KUMARI8458R B J P S (+2) H/S BAMANGAMA
171113330050GENHARIPRIYA RANI9457“JHARKHAND BALIKA AWASIYA VIDYALAYA RAHE RANCHI”
184201530011BCRIMA MANDAL9457SMT ANARKALI (+2) HIGH SCHOOL PALOJORI
194501630233Fem GENBITTU RAJA9457VEER KUNWAR SINGH INTER COLLEGE GODDA
201300730012Fem GENKHUSHBU KUMARI10456L B S HIGH SCHOOL BHANDRA
211106230088Fem GENABHAY KUMAR MEHTA10456ST XAVIER’S COLLEGE
221106230162Fem GENSHALINI SINGH10456ST XAVIER’S COLLEGE

टॉपर्स लिस्ट में 14 स्टूडेंट्स जेनरल कैटेगरी के

झारखंड बोर्ड में इंटर आर्ट्स में टॉप-10 में शामिल 22 छात्र-छात्राओं में सामान्य श्रेणी यानी जेनरल कैटेगरी के 14 स्टूडेट्स हैं, जबकि बैकवर्ड क्लास और मोस्ट बैकवर्ड क्लास के क्रमश: 5 और 3 स्टूडेंट्स हैं. मेरिट लिस्ट में टॉप-6 में सिर्फ एक-एक विद्यार्थी हैं, जबकि 7वीं रैंक 4 बच्चों को मिली है.सबसे ज्यादा 6 स्टूडेंट्स को 8वीं रैंक मिली है. 9वीं और 10वीं रैंक 3-3 स्टूडेंट्स को मिली है. रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज और संत अन्ना कॉलेज के अलावा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे के स्टूडेंट्स ने भी टॉप-10 में जगह सुनिश्चित की है.

230788 स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन

झारखंड बोर्ड से परीक्षा देने के लिए 2,30,788 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण करवाया था. इनमें से 2,25,946 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए. कुल 2,16,856 बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं. 97,051 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, जबकि 1,13,018 विद्यार्थी सेकेंड क्लास में पास हुए हैं. थर्ड डिवीजन में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस बार 6,782 है. कुल 2,30,788 पंजीकृत विद्यार्थियों में 5 ऐसे भी हैं, जिन्हें सिर्फ पास कर दिया गया है.

Also Read: JAC 12th Arts Result 2023: हजारीबाग में सबसे ज्यादा 98.47 फीसदी स्टूडेंट्स पास, पाकुड़ में 88.35 फीसदी

1,31,470 लड़कियों ने दी थी इंटर आर्ट्स की परीक्षा

इंटर आर्ट्स टॉपर लिस्ट में बेटियों की संख्या तो ज्यादा है ही, परीक्षा देने वाली लड़कियों की संख्या भी लड़कों से ज्यादा थी. मार्च-अप्रैल में आयोजित इंटर की परीक्षा में 94,476 लड़कों ने परीक्षा दी थी, जबकि लड़कियों की संख्या 1,31,470 थी. पास होने वाले लड़कों की संख्या 89,875 रही, जबकि लड़कियों की संख्या 1,26,981. इस तरह परीक्षा में 95.12 फीसदी लड़के पास हुए, जबकि पास करने वाली लड़कियों का आंकड़ा 96.58 फीसदी रहा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola