सिल्ली-मुरी में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ गणेश पूजा उत्सव, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

गणेश जी की प्रतिमा लगाकर पूजा की गई | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिल्ली-मुरी क्षेत्र में दो दिनों से चल रहा गणेश पूजा उत्सव मंगलवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया. विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली-मुरी क्षेत्र में दो दिनों से चल रहा गणेश पूजा उत्सव मंगलवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. सिल्ली बाजार स्थित आदि दुर्गा मंदिर, मुरी, सिल्ली, हिंडालको समेत विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.

पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भूमिका निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola