डोरंडा में नोटों की माला से सजे गणपति, 151 किलो लड्डू का लगाया गया भोग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोरंडा में श्री गणेश पूजा समिति के 15वें वार्षिक गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया है. इस वर्ष गणपति को नोटों की माला से सजाया गया है और 151 किलो लड्डू का भोग लगाया गया है. यह भव्य उत्सव 18 सितंबर तक चलेगा.

विज्ञापन

रांची. न्यू काली पूजा परिसर, काली मंदिर रोड, डोरंडा में श्री गणेश पूजा समिति के 15वें वार्षिक गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ. पूजा पंडाल का उद्घाटन मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया. इस अवसर पर वीरेंद्र प्रधान, दीपू सिन्हा, आलोक दुबे, समिति के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष बाबू सोना दास, उपाध्यक्ष जयंत मजूमदार, संरक्षक रंथू उरांव समेत समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

नोटों की माला से सजे गणपति

महोत्सव में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को नोटों की माला से सजाया गया है. भगवान गणपति को 151 किलो लड्डू का भोग लगाया गया. पूजा को लेकर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया.

18 सितंबर तक होगी पूजा

समिति की ओर से 18 सितंबर तक गणेश महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola